करवा चौथ पर लाल चूड़ियों के साथ पहनें ये रंग, हाथों की खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद
करवा चौथ पर महिलाएं सजती संवरती हैं और अपने दोनों हाथों में लाल चूड़ियां पहनती हैं. अगर आप चाहें तो इस बार लाल चूड़ियों को नए तरीके से स्टाइल कर सकती हैं और इसके साथ पिंक, हरा या ब्लू रंग की चूड़ियां मिला सकती हैं.

लाल चूड़ियों के साथ मिलाएं गोल्डन रंग
2 / 6लाल चूड़ियों के साथ गोल्डन रंग का कॉम्बिनेशन काफी अच्छा लगेगा. आप गोल्डन साड़ी, सूट या लहंगे के साथ गोल्डन रंग की चूड़ियों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं. यह कॉम्बिनेशन पारंपरिक होने के साथ-साथ रॉयल लुक भी देता है. इसे भी पढ़ें- करवाचौथ से पहले ट्रिप कर रहे हैं प्लान तो ये 5 कपल फ्रेंडली डेस्टिनेशन रहेंगे बेस्ट, खूबसूरत वादियों में बिता सकेंगे समय
लाल चूड़ियों के साथ मिलाएं हरा रंग
3 / 6आप लाल चूड़ियों के साथ हरे रंग को मिला सकती हैं, जिससे लुक और सुंदर लगेगा. आप सिंपल लाल चूड़ियों के साथ हरे रंग की साड़ी या सूट भी पहन सकती हैं. हालांकि, आपके हाथों की चूड़ियां खास तौर दिखेंगी, बाकी हरे रंग की ज्वेलरी बेस्ट रहेगी.
लाल चूड़ियों के साथ मिलाएं रॉयल ब्लू
4 / 6यह दोनों रंग साथ में मिलकर बहुत ही अच्छे लगेंगे. सिंपल साड़ी के साथ लाल और ब्लू रंग की चूड़ियों का कंट्रास्ट काफी अच्छा लगता है, बाकी अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए सिल्वर या गोल्डन ज्वेलरी सेलेक्ट की जा सकती है.
लाल चूड़ियों के साथ मिलाएं पिंक रंग
5 / 6लाल और गुलाबी रंग की चूड़ियों को मिलाकर पहना जा सकता है, वरना आप प्लेन पिंक कलर की साड़ी के साथ सिर्फ लाल चूड़ियां पहन सकती हैं. यह कॉम्बिनेशन आपके लुक को निखारने के साथ फेस्टिव टच भी देने का काम करेगा. इसके साथ छोटी बिंदी, हल्की ज्वेलरी और गुलाबी लिपस्टिक काफी अच्छी लगेगी.
लाल चूड़ियों के साथ मिलाएं पीला रंग
6 / 6पीला रंग भी लाल चूड़ियों के साथ मिलकर काफी खूबसूरत लगता है, खासकर मस्टर्ड, हल्दी या सरसों के रंग का सूट और साड़ी आपके लुक को और खूबसूरत बना सकता है. इसके साथ लाल बिंदी और गोल्डन ज्वेलरी पहनने से पारंपरिक अंदाज और भी निखर जाएगा. इसे भी पढ़ें- करवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, जानिए घर पर सुनार जैसा केमिकल तैयार करने का तरीका