Ranji Trophy: केरल ने रचा इतिहास, 74 साल बाद पहली बार किया ये बड़ा कारनामा

Ranji Trophy: केरल की टीम ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। केरल ने पहली बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। सेमीफाइनल में केरल का सामना गुजराक से हुआ।

ranji trophy final

ranji trophy final

विज्ञापन

Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात और केरल के बीच खेला गया। मैच के पांचवें दिन केरल ने पहले गुजरता को 455 रन पर ऑलआउट किया और फिर मैच में 2 रन की बढ़त लेकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

74 साल का इंतजार हुआ खत्म

रणजी ट्रॉफी के 74 साल के इतिहास में आज तक केरल की टीम कभी फाइनल तक नहीं पहुंच पाई थी, लेकिन अब टीम और केरल के फैंस का 74 साल का इंतजार खत्म हो चुका है। पहली बार केरल ने गुजरात को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

विज्ञापन

पहली पारी में केरल का स्कोर 457 रन

मैच की पहली पारी में केरल ने 457 रन बनाए थे। केरल की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सबसे ज्यादा 177 रन की नाबाद पारी खेली थी। इसके अलावा कप्तान सचिन बेबी ने 69 रन बनाए थे। वहीं, सलमान निजर ने 52 रन बनाए थे।

विज्ञापन

इसके बाद गुजरात की टीम मैच के पांचवें दिन पहली पारी में 455 रन पर ढेर हो गई थी और केरल के पास 2 रन की बढ़त आ गई थी। इस बढ़त के आधार पर केरल ने मैच को अपने नाम किया। गुजरात की तरफ से पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए प्रियांक पांचाल ने सबसे ज्यादा 148 रनों की पारी खेली। इसके अलावा जयमीत पटेल ने 79 और आर्या देशाई ने 73 रन बनाए थे। केरल की तरफ से जलज सक्सेना और आदित्य सरवटे ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। दोनों गेंदबाजों ने 4-4 विकेट हासिल किए।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ