IND vs PAK: पाकिस्तान के इस रिकॉर्ड ने बढ़ाई भारत की टेंशन, क्या 'मेन इन ब्लू' ले पाएंगे बदला?

CT 2025 IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से पहले पाकिस्तान के एक खास रिकॉर्ड ने टीम इंडिया की टेंशन को बढ़ा दिया है।

IND vs PAK

IND vs PAK

CT 2025 IND vs PAK: टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का धमाकेदार आगाज किया है। वहीं, मेजबान पाकिस्तान को अपने पहले ही मैच में न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। अब भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला होने वाला है। 23 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला खेला जाएगा। वहीं, अब इस मैच से पहले चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के इस रिकॉर्ड ने टीम इंडिया की टेंशन को बढ़ा दिया है। इस बार टीम इंडिया बदला लेना चाहेगी।

विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान का पलड़ा भारी

चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान का पलड़ा टीम इंडिया पर भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में अभी तक पांच मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसमें से पाकिस्तान ने 3 और टीम इंडिया ने 2 मैचों में जीत हासिल की है। आखिरी बार पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम को हराया था, लेकिन इस बार रोहित एंड कंपनी पाकिस्तान से हिसाब बराबर करना चाहेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

पाकिस्तान पर मंडाराया बाहर होने का खतरा

ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीमें हैं। चारों टीमों के 1-1 मैच हो चुके हैं। जिसमें भारत और न्यूजीलैंड ने जीत तो पाकिस्तान और बांग्लादेश को हार का सामना करना पड़ा है। न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद अब पाकिस्तान पर सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। अगर पाकिस्तान की टीम दूसरे मैच में टीम इंडिया के हाथों हार जाती है तो मेजबान पूरी तरह से सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी।

विज्ञापन

पाकिस्तान का मैच विनर खिलाड़ी बाहर

चैंपियंस ट्रॉफी के पहले ही मैच में पाकिस्तान को बड़ा झटका लगा था। टीम का मैच विनर खिलाड़ी चोटिल होकर इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है। जी हां, भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित होने वाला फखर जमान इंजरी के चलते इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ