हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इंग्लैंड पहुंचते ही Karun Nair का बड़ा धमाका, ठोका जोरदार शतक, सरफराज ने भी खेली धांसू पारी

Karun Nair Century: इंग्लैंड की धरती पर करुण नायर ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोक डाला है।

विज्ञापन
Karun Nair

Karun Nair Century: इंग्लैंड की सरजमीं पर पहुंचते ही करुण नायर ने बल्ले से बड़ा धमाका कर डाला है। 9 साल बाद भारत की टेस्ट टीम में लौटे करुण ने इंडिया-ए की तरफ से खेलते हुए जोरदार शतक ठोक डाला है। करुण ने अपनी सेंचरी 152 गेंदों में पूरी की। करुण को दूसरे छोर से सरफराज खान का भी अच्छा साथ मिला। हालांकि, सरफराज अपने शतक से चूक गए और 92 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, यशस्वी जायसवाल और कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके।

करुण ने ठोका शानदार शतक

इंग्लैंड-ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंडिया-एक की ओर से पारी का आगाज करने उतरे यशस्वी जायसवाल और अभिमन्यु ईश्वरन। अभिमन्यु बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और सिर्फ 8 रन बनाकर चलते बने। यशस्वी जायसवाल ने कुछ दमदार शॉट्स लगाए, लेकिन वह 24 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद करुण नायर और सरफराज खान ने मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 181 रन जोड़े। करुण बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर खबर ली। करुण ने 152 गेंदों में फर्स्ट क्लास में अपना 24वां शतक पूरा किया। अपनी इस इनिंग के दौरान करुण ने 17 चौके जमाए। खबर लिखे जाने तक करुण 114 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं।

सरफराज ने भी खेली धांसू पारी

करुण के साथ-साथ सरफराज खान ने भी बल्ले से खूब रंग जमाया। सरफराज ने तेज तर्रार अंदाज में बल्लेबाजी की और इंग्लैंड के बॉलर्स की जमकर खबर ली। सरफराज ने 119 गेंदों में 92 रन जड़े। हालांकि, वह अपना शतक नहीं पूरा कर सके। अपनी इस इनिंग के दौरान करुण ने कुल 13 चौके जमाए। करुण को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। हालांकि, सिलेक्टर्स ने सरफराज को मुख्य टीम में जगह नहीं दी है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola