Karun Nair Gets NOC: करुण नायर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। वो पिछले तीनों टेस्ट खेलते हुए नजर आए। करुण ने क्रिकेट से एक और चांस मांगा था। उन्होंने इसके बाद अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया और लगभग 8 साल बाद भारतीय टीम में उनकी वापसी हो गई। हालांकि, टीम इंडिया के लिए वो फ्लॉप साबित हुए हैं। खैर, घरेलू क्रिकेट में अब उनकी घर वापसी हो रही है।
करुण नायर की डॉमेस्टिक क्रिकेट में होगी घर वापसी
करुण नायर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट कर्नाटक के लिए खेलना शुरू किया और काफी सालों तक वो इसी टीम का हिस्सा रहे। 2021-22 के सीजन में करुण को कर्नाटक की टीम में जगह नहीं मिली। इसी वजह से उन्होंने विदर्भ के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू किया और फिर शानदार प्रदर्शन किया। पिछली रणजी ट्रॉफी में करुण ने 53.93 की औसत से 863 रन बनाए थे। इसी के दम पर भारतीय टीम में उनकी वापसी देखने को मिल गई।
अब खबर सामने आ रही है कि करुण नायर विदर्भ को अलविदा कह चुके हैं और उन्हें विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से NOC मिल गई है। इसी के साथ अब वो दोबारा अपने राज्य कर्नाटक के लिए खेल पाएंगे। अगले सीजन में वो दोबारा अपने प्रदेश के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए रनों की झड़ी लगा सकते हैं।
भारत के लिए करुण का वापसी पर कैसा रहा है प्रदर्शन?
करुण नायर ने घरेलू क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाई। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ चल रही सीरीज के लिए चुना गया। उन्होंने सीरीज में हुए अब तक के तीनों मैच खेले हैं और इसमें मात्र 131 रन बनाए। इसी बीच उनका सर्वाधिक स्कोर 40 का है और इसमें 18 चौके हैं। करुण का प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार नहीं रहा है। कई फैंस मानकर चल रहे हैं कि ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाले चौथे टेस्ट मैच में नायर को शायद ही जगह मिलेगी। वो सीरीज में फ्लॉप रहे हैं और संभव है कि उन्हें भारतीय टीम से दोबारा ड्रॉप कर दिया जाए।
संबंधित खबरें
गुजरात में जन्मे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज जीत रावल ने किया संन्यास का ऐलान
35 mins agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI दूसरे T20I मैच का खेल? जानें मौसम का हाल
1 hr agoदूसरे टी20 में अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का गोल्डन चांस
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20I?
2 hrs agoभारत के खिलाफ T20I सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका, दो खिलाड़ी हुए बाहर
3 hrs agoजीत के बावजूद टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
11 hrs agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
12 hrs agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
12 hrs agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines