Jay Shah Rahul Dravid Team India Head Coach: टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतकर करोड़ों सपनों को पूरा कर दिया है। इस जीत की खुशी हर किसी के चेहरे पर दिखाई दे रही है। टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ को भी इस ट्रॉफी के जीतने के बाद शानदार फेयरवैल मिला है। द्रविड़ के कार्यकाल का ये आखिरी मैच था। अब वह टीम इंडिया के साथ दिखाई नहीं देंगे।
भारतीय टीम को जल्द ही नया कोच भी मिल जाएगा। गौतम गंभीर इसके लिए बड़े दावेदार बने हुए हैं। वैसे राहुल द्रविड़ चाहते, तो इस पद के लिए दोबारा आवेदन कर सकते थे। बीसीसीआई भी उनका कॉन्ट्रेक्ट रिन्यू कर सकता था। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। अब बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इस मामले पर स्थिति साफ करने की कोशिश की है। उन्होंने बताया है कि राहुल द्रविड़ ने हेड कोच पद के लिए दोबारा आवेदन क्यों नहीं किया।
फैमिली को समय देने के कारण नहीं किया आवेदन
जय शाह ने द्रविड़ के अनुबंध को आगे न बढ़ाने के फैसले के बारे में बारबाडोस में बात की। उन्होंने संवाददाताओं से कहा- राहुल द्रविड़ ने मुझसे कहा कि पारिवारिक प्रतिबद्धताओं के कारण वह ये पद छोड़ना चाहते हैं। इसके बाद मैंने उन्हें अनुबंध बढ़ाने के लिए मजबूर नहीं किया। जय शाह ने आगे कहा- हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट की सेवा की है।
राहुल द्रविड़ की बड़ी भूमिका
जय शाह ने कहा- पिछले साढ़े पांच साल से वह इसके लिए समर्पित रहे हैं। तीन साल तक नेशनल क्रिकेट एकेडमी में डायरेक्टर और फिर ढाई साल से टीम इंडिया के कोच के रूप में उनकी भूमिका हमारे लिए मायने रखती है। जय शाह ने कहा कि भारत की जीत में जितनी बड़ी भूमिका रोहित शर्मा की है, उतनी ही राहुल द्रविड़ की भी है। वह टीम इंडिया को 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल तक लेकर गए और अब वह इस काम को पूरा करना चाहते थे।
श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में मिलेगा नया कोच
जय शाह के अनुसार, श्रीलंका के खिलाफ जुलाई के अंत में होने वाली सीरीज के लिए भारतीय टीम को नया कोच मिल जाएगा। फिलहाल जिम्बाब्वे दौरे पर टीम के साथ वीवीएस लक्ष्मण कोच की भूमिका में रहेंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो गौतम गंभीर का नाम लगभग फाइनल है, लेकिन डब्ल्यूवी रमन का नाम भी चर्चा में है। जय शाह ने भी कोच के नाम पर चुप्पी साध रखी है।
ये भी पढ़ें: विराट-धोनी को पछाड़कर नंबर-1 बने रोहित शर्मा, 2 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी
ये भी पढ़ें: किसके पास रहेगी वर्ल्ड कप की जीती हुई ट्रॉफी? बाकियों को क्या मिलेगा
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
41 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
52 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
2 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
2 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
3 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines