IND vs SA: सूर्यकुमार यादव के कैच पर साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान, बाउंड्री से पैर टच होने पर खत्म किया सस्पेंस

Shaun Pollock Suryakumar Yadav Catch: साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज गेंदबाज शॉन पोलाक ने टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में सूर्यकुमार यादव के कैच पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस कैच पर कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं।

Suryakumar Yadav Catch

Suryakumar Yadav Catch

विज्ञापन

Shaun Pollock Suryakumar Yadav Catch: टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाकर करोड़ों फैंस का सपना पूरा कर दिया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने 7 रन से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फाइनल में सूर्यकुमार यादव के एक जबर्दस्त कैच को ‘कैच ऑफ द मैच’ भी माना जा रहा है, लेकिन उस पर कुछ सवाल भी उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो और नियमों का हवाला देते हुए कहा जा रहा है कि सूर्या का पैर बाउंड्री से टच हो गया था। इस कैच पर मचे बवाल के बीच साउथ अफ्रीका के ही दिग्गज शॉन पोलाक ने इस विवाद पर स्थिति साफ करने की कोशिश की है।

खेल के दौरान हिल गया था कुशन

दरअसल, पोलाक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह सूर्या के इस कैच की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। पोलॉक ने कहा- ”कैच अच्छा था। कुशन हिल गया था, लेकिन यह खेल के ही दौरान हुआ था। पोलॉक के अनुसार, इसका सूर्या से कोई लेना-देना नहीं था। वह कुशन पर नहीं खड़े थे। इसी के साथ पोलॉक ने सूर्या के शानदार स्किल की भी तारीफ की। उन्होंने कहा ये स्किल का शानदार नमूना है।”

विज्ञापन

विज्ञापन

डेविड मिलर को किया था आउट

आपको बता दें कि यही वो कैच था जिस पर साउथ अफ्रीका के सबसे खतरनाक खिलाड़ी डेविड मिलर आउट हुए थे। सूर्या ने ये कैच हार्दिक पांड्या के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर लिया। सूर्या ने ये कैच बाउंड्री लाइन के करीब गेंद को बाहर फेंककर लिया। अगर वे ये कैच मिस कर देते तो शायद भारत के हाथ से ट्रॉफी भी निकल जाती। सूर्या को इस कैच के लिए टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में बेस्ट फील्डर का भी अवॉर्ड मिला।

विज्ञापन

मूल जगह पर नहीं थे कुशन?

इस कैच को लेकर क्रिकेट के एक नियम 19.3.2 का भी हवाला दिया जा रहा है। जिसमें कहा जा रहा है कि बाउंड्री कुशन अपने मूल जगह पर होने चाहिए थे। यदि वे किसी भी कारण से हिलते हैं तो उन्हें मूल जगह पर ही वापस रखा जाना चाहिए। सूर्या ने जहां कैच लिया, वह जगह बाउंड्री के अंदर होनी चाहिए थी। इससे साउथ अफ्रीका को 6 रन मिल जाते और मिलर आउट होने से बच जाते। अंपायर को इस बारे में ध्यान देना चाहिए था, लेकिन अब पोलाक के बयान से साफ है कि भले ही कुशन किसी भी वजह से पहले हिल गया हो, लेकिन सूर्या का कैच क्लीन था और इस पर विवाद नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ