Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह के नाम दर्ज होगा ऐतिहासिक मुकाम, 1 विकेट लेते ही मारेंगे खास क्लब में एंट्री

Jasprit Bumrah: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा. इस मैच में सभी की निगाहें जसप्रीत बुमराह पर टिकी हुई होंगी. जसप्रीत बुमराह 1 विकेट लेते ही ऐतिहासिक मुकाम अपने नाम कर लेंगे. उनका नाम खास क्लब में दर्ज हो जाएगा.

Author
Written By: Alsaba Zaya Updated: Mar 5, 2026 10:53

Jasprit Bumrah 500 Wickets Record: भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भिड़ंत होने वाली है. ये मैच 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. सभी की निगाहें जसप्रीत बुमराह पर टिकी हुई हैं. जसप्रीत बुमराह 1 विकेट लेते ही बड़ा कारनामा अपने नाम कर लेंगे. वह ऐसा करने वाले भारत के सातवें गेंदबाज बन जाएंगे.

जसप्रीत बुमराह के नाम दर्ज होगा ऐतिहासिक मुकाम

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मैच में अगर जसप्रीत बुमराह एक विकेट लेने में सफल हो जाते हैं तो वह भारत के लिए तीनों ही प्रारूप में 500 विकेट पूरे कर लेंगे. बुमराह ने साल 2016 में भारत के लिए डेब्यू किया था. अभी तक उन्होंने 234 मैच खेले हैं, जिसकी 277 पारियों में उनके नाम 499 विकेट दर्ज हैं. बुमराह का बेस्ट प्रदर्शन 19 रन देकर 6 विकेट लेना रहा है.

---विज्ञापन---

जसप्रीत बुमराह ने 52 टेस्ट मैच में 234 विकेट अपने नाम किए हैं, जबकि 89 वनडे मैच में उन्होंने 149 विकेट लिए हैं. इसके अलावा 93 टी-20 मैच में उनके नाम 116 विकेट दर्ज हैं.

7 भारतीय गेंदबाजों ने लिए हैं 500 विकेट

अब तक 7 भारतीय गेंदबाज हैं, जिन्होंने भारत के लिए 500 या उससे अधिक विकेट लिए हैं. सबसे पहले पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने ये कारनामा किया था. उनके नाम 356 मैचों में 687 विकेट दर्ज हैं. भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट अनिल कुंबले ने लिए हैं. उनके नाम 953 विकेट दर्ज हैं. इसके अलावा आर अश्विन, हरभजन सिंह, रविंद्र जडेजा, जहीर खान और जवागल श्रीनाथ ने भी भारत के लिए 500 या उससे अधिक विकेट लिए हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2026: कब शुरू होगा 10 टीमों का प्री-सीजन ट्रेनिंग कैंप? यहां देखें पूरा शेड्यूल

जसप्रीत बुमराह के आंकड़े

विवरणटेस्ट (Test)वनडे (ODI)टी20 (T20I)
मैच528993
गेंदें10,0314,5801,966
मेडन3955712
विकेट234149116
औसत19.7923.5518.45
इकोनॉमी2.774.66.53
स्ट्राइक रेट42.8730.7416.95
पारी में बेस्ट6/276/193/7
मैच में बेस्ट9/866/193/7

First published on: Mar 05, 2026 10:53 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.