News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Jasprit Bumrah Impressive Stats: जसप्रीत बुमराह भारत के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण गेंदबाजों में से एक हैं। टेस्ट क्रिकेट में बुमराह भारतीय टीम के लिए हमेशा ही अच्छा प्रदर्शन करके देते हैं। जसप्रीत ने अपने टेस्ट करियर में कई सारे बड़े बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के फैब 4 में केन विलियम्सन, विराट कोहली, स्टीव स्मिथ और जो रूट मौजूद हैं। जसप्रीत के रिकॉर्ड केन, स्मिथ और रूट के खिलाफ एकदम जबरदस्त हैं।
जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट में केन विलियम्सन, स्टीव स्मिथ और जो रूट को परेशानी में डाला हुआ है। जसप्रीत ने रूट को अब तक अपने करियर में कुल 11 मौकों पर आउट किया है। इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज ने बुमराह के खिलाफ संघर्ष किया है और उनकी औसत 28.3 की है। 25 पारियों में दोनों आमने-सामने आए हैं और 11 बार बुमराह का पलड़ा भारी रहा है, जो शानदार बात है।
जसप्रीत ने टेस्ट क्रिकेट में केन विलियम्सन को भी परेशान किया है। वो ज्यादा मौकों पर आमने-सामने नहीं आए हैं। अब तक बुमराह ने 2 मौकों पर टेस्ट में केन को पवेलियन का रास्ता दिखाया है। इसी बीच जसप्रीत की औसत न्यूजीलैंड के दिग्गज के खिलाफ 25.5 की रही है। बुमराह ने उन्हें भी खूब परेशान किया है। अगर स्टीव स्मिथ की बात करें, तो भारतीय तेज गेंदबाज ने उन्हें 4 बार आउट किया है। जसप्रीत का उनके खिलाफ औसत 23.8 का रहा है।
JASPRIT BUMRAH AGAINST FAB 4:
vs Root – 28.3 Avg (11 Out)
vs Smith – 23.8 Avg (4 Out)
vs Williamson – 25.5 Avg (2 Out) pic.twitter.com/hlkfQzRCbd— Johns. (@CricCrazyJohns) July 12, 2025
जसप्रीत बुमराह को दूसरे टेस्ट मैच में आराम दिया गया था और उनकी जगह आकाश दीप ने टीम में एंट्री ली थी। लॉर्ड्स में हुए तीसरे टेस्ट मैच में बुमराह एक्शन में नजर आए। उन्होंने अपनी गेंदबाजी का दम दिखाया। बुमराह ने कुल 27 ओवर फेंके और इसमें मात्र 74 रन देकर 5 बल्लेबाजों को आउट किया। बता दें कि उन्होंने जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स का महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किया। इसके अलावा उन्होंने क्रिस वोक्स और जोफ्रा आर्चर को भी आउट किया। जसप्रीत पर दूसरी पारी में भी काफी दारोमदार होगा।
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह ने दान किया अपना सबसे बड़ा ‘हथियार’, लॉर्ड्स टेस्ट के बीच उठाया बड़ा कदम
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।