इंग्लैंड दौरे पर इतिहास रचने की दहलीज पर जसप्रीत बुमराह, कपिल देव को पीछे छोड़ने का मौका

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में इतिहास रच सकते हैं। वह एक साथ ईशांत शर्मा और कपिल देव को पीछे छोड़ सकते हैं।

IPL 2025 - 2025-05-19T193744.787
विज्ञापन

Jasprit Bumrah: आईपीएल 2025 के समाप्त होते ही टीम इंडिया जून के महीने में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून से हेडिंग्ले, लीड्स में खेला जाएगा। लेकिन इस दौरे से पहले टीम इंडिया को दो बड़े झटके लग चुके हैं। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, जिससे टीम का अनुभव काफी हद तक कम हो गया है।

इन दोनों वरिष्ठ खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में टीम को अपने गेंदबाजों से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी, खासकर जसप्रीत बुमराह से। बुमराह न केवल टीम के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज हैं, बल्कि उनके पास इस सीरीज में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका भी होगा।

विज्ञापन

बुमराह के सामने रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा अवसर

जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड की धरती पर भारत के सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज बन सकते हैं। फिलहाल यह रिकॉर्ड ईशांत शर्मा के नाम है, जिन्होंने इंग्लैंड में 14 टेस्ट मैचों में 48 विकेट चटकाए हैं। बुमराह अब तक इंग्लैंड में 8 टेस्ट में 37 विकेट ले चुके हैं। ऐसे में अगर वह इस सीरीज में 12 या उससे अधिक विकेट हासिल करते हैं, तो वह ईशांत शर्मा को पीछे छोड़ देंगे।

इस सूची में कपिल देव दूसरे स्थान पर हैं, जिनके नाम इंग्लैंड में 43 विकेट हैं। बुमराह को कपिल देव से आगे निकलने के लिए केवल 7 विकेट की जरूरत है। इसके अलावा मोहम्मद शमी भी 34 विकेट के साथ दौड़ में हैं। अगर उन्हें सभी पांच टेस्ट खेलने का मौका मिला और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया, तो वह भी शीर्ष स्थान हासिल कर सकते हैं।

कुल मिलाकर, कोहली और रोहित की अनुपस्थिति में टीम इंडिया की निगाहें अब बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ियों पर टिक गई हैं, जिनसे इस अहम सीरीज में लीडरशिप के साथ-साथ मैच विनिंग प्रदर्शन की भी उम्मीद की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ