एशियन गेम्स 2026 के लिए जापान की टीम का हुआ ऐलान, 30 साल के खिलाड़ी को मिली कप्तानी
Japan Cricket Team: एशियन गेम्स 2026 के लिए जापान क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है. टीम में कई स्टार खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. एशियन गेम्स 2026 में जापान को ग्रुप A में अफगानिस्तान और नेपाल के साथ रखा गया है.
Written By: Alsaba Zaya|Updated: Aug 13, 2026 15:48
Edited By : Alsaba Zaya|Updated: Aug 13, 2026 15:48
Share :
AI Created Image
---विज्ञापन---
Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के लिए भाग लेने वाले सभी देश खूब मेहनत कर रहे हैं. इस टूर्नामेंट में क्रिकेट के मुकाबले 17 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच खेले जाएंगे. भारत की पुरुष टीम और महिला टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में खेलेंगी. भारतीय टीम ने एशियन गेम्स 2026 के लिए अपने दल का पहले ही ऐलान कर दिया है. अब जापान क्रिकेट एसोसिएशन ने भी अपने दल का ऐलान कर दिया है. 30 साल के खिलाड़ी को कप्तानी मिली है.
30 साल के खिलाड़ी को मिली कमान
जापान ने एशियन गेम्स 2026 के लिए केंडेल फ्लेमिंग को कप्तान बनाया है, जो 30 साल के हैं और जापान के अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं. उन्होंने अब तक जापान के लिए 55 टी-20 मैच में 38.18 की औसत के साथ 1871 रन बनाए हैं. उन्होंने 2 शतक के अलावा 12 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. फ्लेमिंग के अलावा चार्ल्स हिंजे, बेंजामिन इटो, वतरू मियाउची, रेओ सकुरानो, अलेक्जेंडर शिराई को भी स्क्वाड में शामिल किया गया है.
---विज्ञापन---
मेजबान जापान को ग्रुप A में रखा गया है, जहां उसका सामना अफगानिस्तान और नेपाल से होगा. वहीं, ग्रुप B में हांगकांग चीन, मलेशिया और ओमान को रखा गा गया है. इसके अलावा भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका सीधे क्वार्टर फाइनल खेलेंगे. कुल 10 क्रिकेट टीमें एशियन गेम्स 2026 में भाग ले रही हैं.
🇯🇵 Japan's squad for the 2026 Asian Games vs Nepal & Afganistan
The tournament will be held in Aichi-Nagoya, Japan, this September.
भारतीय टीम का ऐलान काफी पहले ही हो गया है. टीम इंडिया की कमान श्रेयस अय्यर संभालेंगे. इसके अलावा संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा जैसे सितारों को भी मौका दिया गया है. भारतीय टीम में ज्यादातर स्टार खिलाड़ियों को जगह दी गई है.