Ishan Kishan IPL 2025: आईपीएल 2025 में ईशान किशन फुल तबाही मचाने के मूड में हैं। प्रैक्टिस मैचों में ईशान का बल्ला रोके नहीं रुक रहा है। ईशान पर सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा दांव खेला है। विकेटकीपर बल्लेबाज को टीम में शामिल करने की खातिर मेगा ऑक्शन में एसआरएच ने 11.25 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। शनिवार को खेले गए अभ्यास मुकाबले में ईशान ने 23 गेंदों पर 64 रन की तूफानी पारी खेली थी, जबकि दूसरी इनिंग में उन्होंने 30 गेंदों पर 73 रन ठोके थे। तीन दिन बाद एक और प्रैक्टिस मैच में ईशान के बल्ले ने खूब तबाही मचाई है।
ईशान ने मचाया धमाल
ईशान किशन ने मंगलवार को खेले गए इंट्रा स्क्वॉड प्रैक्टिस मैच में जमकर धमाल मचाया। विकेटकीपर बैटर ने सिर्फ 19 गेंदों का सामना करते हुए 49 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं, दूसरी इनिंग में उन्होंने 33 गेंदों पर 64 रन ठोके। ईशान अपने अर्धशतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने मैदान के चारों कोने में दमदार शॉट लगाए। ईशान ने अभिषेक शर्मा के एक ओवर में लगातार चार चौके भी जमाए। ईशान ने प्रैक्टिस मैचों में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए टॉप ऑर्डर में खेलने के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। पिछले सीजन हैदराबाद की ओर से ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने पारी का आगाज किया था। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ईशान को सलामी बल्लेबाज की जिम्मेदारी सौंपी जाती है या फिर वह नंबर तीन पर उतरते हैं।
मुंबई ने किया था रिलीज
ईशान किशन को मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने इस बार रिलीज कर दिया था। आईपीएल 2024 में ईशान ने खेले 14 मैचों में 148 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 320 रन ठोके थे। इस दौरान उनके बल्ले से एक फिफ्टी निकली थी। ईशान की काबिलियत को देखते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑक्शन में उनके लिए पानी की तरह पैसा बहाया और उन्हें 11.25 करोड़ में खरीदा। ईशान ने इंडियन प्रीमियर लीग में अपना डेब्यू साल 2016 में किया था और पहले दो सीजन वह गुजरात लांयस की ओर से खेलते हुए दिखाई दिए थे। इसके बाद साल 2018 से ईशान मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रहे थे।
संबंधित खबरें
WWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
5 mins agoIND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
7 mins agoमिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
22 mins agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
38 mins agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
45 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
1 hr agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines