Irfan Pathan: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर इरफान पठान का हाल ही में एक इंटरव्यू सामने आया है। इस दौरान इरफान पठान ने कई बड़े खुलासे किए। जिसमें से एक था साल 2006 में उनकी शाहीद अफरीदी के साथ फ्लाइट में हुई लड़ाई का। अक्सर मैदान और उसके बाद इन दोनों खिलाड़ियों की आपस में भिड़ंत की खूब खबरें सामने आती थी। वैसे क्रिकेट के मैदान पर हमेशा ही इरफान का पलड़ा शाहीद अफरीदी पर भारी रहा है।
इरफान ने अफरीदी के साथ लड़ाई का किया खुलासा
लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में पाकिस्तानी प्लेयर शाहीद अफरीदी के साथ हुई लड़ाई का खुलासा करते हुए इरफान पठान ने बताया “साल 2006 के दौरे पर हम कराची से लाहौर की फ्लाइट से जा रहे थे। दोनों टीमें साथ में यात्रा कर रही थीं। अफरीदी आए और मेरे सिर पर हाथ रखकर मेरे बाल बिगाड़ दिए। उन्होंने मुझसे पूछा, “कैसे हो बच्चे?” मैंने कहा, “तुम कब से मेरे बाप हो गए?”
आगे उन्होंने बताया “उस समय अब्दुल रज्जाक मेरे साथ बैठे थे। मैंने उनसे पूछा कि यहाँ किस तरह का मांस मिलता है। उन्होंने मुझे कई तरह के मांस के बारे में बताया। फिर मैंने पूछा कि क्या कुत्ते का मांस मिलता है। अफरीदी वहीं बैठे थे। रज्जाक यह सुनकर चौंक गए और बोले, ‘अरे इरफान, तुम ऐसा क्यों कह रहे हो? मैंने कहा अफरीदी कुत्ते का मांस खाया है, वह बहुत देर से भौंक रहा है।’ इसके बाद, अफरीदी कुछ नहीं बोल सका।”
पाकिस्तान के खिलाफ था इरफान का शानदार रिकॉर्ड
पाकिस्तान के खिलाफ इरफान पठान को खेलना काफी पसंद था और उनका रिकॉर्ड भी काफी अच्छा रहा था। इरफान ने पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 807 रन बनाए थे, जिसमें 1 शतक भी शामिल था। इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 67 विकेट चटकाए थे। वहीं अफरीदी को इरफान ने 11 बार आउट किया था।
ये भी पढ़ें:-IPL कमेंट्री से हटाए जाने पर इरफान पठान ने तोड़ी चुप्पी, इस खिलाड़ी की तरफ किया इशारा
संबंधित खबरें
IND vs NZ: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, चोट से जूझ रहे प्रसिद्ध कृष्णा को मिलेगा न्यूजीलैंड दौरे पर मौका
19 mins agoIND vs WI: भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने बदला स्क्वाड, आमिर जंगू की अचानक हुई टीम में एंट्री
1 hr agoIND vs WI T20: वनडे के बाद अब टी20 की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
2 hrs agoसूर्या समेत इन 5 खिलाड़ियों के पास सुनहरा मौका, रणजी ट्रॉफी के जरिए खटखटा सकते हैं टीम इंडिया का दरवाजा
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन पर आया अपडेट, जानें कब हो सकता है स्क्वाड का ऐलान
2 hrs agoIND vs WI: पहला T20I जीतकर इतिहास रच सकते हैं कप्तान श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका
3 hrs agoटीम इंडिया से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने उठाया बड़ा कदम, रणजी ट्रॉफी के जरिए मैदान पर करेंगे कमबैक
4 hrs ago'कोई मतलब नहीं...', मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी के खिलाफ हैं दिनेश कार्तिक? दिया बड़ा बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर हो सकती है आकाश दीप और मुकेश कुमार की वापसी, ईरानी कप में शानदार गेंदबाजी से ठोकी दावेदारी
6 hrs ago'बुमराह और हार्दिक के भरोसे नहीं जीत सकते वर्ल्ड कप 2027' टीम मैनेजमेंट को हनुमा विहारी ने दी चेतावनी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines