Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

IPL 2026: गुजरात टाइटंस की जीत ने बदला पॉइंट्स टेबल का हाल, खतरे में 5 बार की विजेता

IPL 2026: आईपीएल 2026 में मैच नंबर 14 गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. इस मैच में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली को 1 रनों से हराया. इस सीजन गुजरात ने पहली जीत दर्ज की और दिल्ली के विजयरथ को भी रोका. आइए जानते हैं ताजा अंक तालिका का हाल.

Author
Edited By : Alsaba Zaya Updated: Apr 8, 2026 23:59

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 में 8 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हरा दिया. गुजरात ने इस सीजन अपनी पहली जीत दर्ज की, जबकि दिल्ली को पहली हार का सामना करना पड़ा. गुजरात ने 1 रन से बाजी मारी. इस मैच के बाद अंक तालिका में बड़ा बदलाव हुआ. गुजरात ने अंक तालिका में खाता खोला और लंबी छलांग भी मारी. आइए एक नजर अंक तालिका पर डालते हैं.

राजस्थान रॉयल्स टॉप पर

फिलहाल अंक तालिका में राजस्थान 6 अंक के साथ टॉप पर है, जबकि पंजाब किंग्स 5 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है. इसके अलावा तीसरे नंबर पर 4 अंक के साथ आरसीबी है. चौथे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स 4 अंक के साथ बनी हुई है. इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स क्रमश पांचवें, छठे और सातवें नंबर पर है. वहीं, 5 बार की विजेता मुंबई इंडियंस 2 अंक के साथ आठवें नंबर पर है, जबकि केकेआर 1 अंक के साथ नौवे नंबर पर है. वहीं सीएसके 0 अंक के साथ आखिरी पायदान पर है. 5 बार की विजेता सीएसके का खाता अब तक नहीं खुल पाया है. प्ले ऑफ की रेस में सीएसके फिलहाल काफी पीछे है.

---विज्ञापन---

आईपीएल 2026 अंक तालिका का हाल

रैंकटीम (हिंदी + English)मैच (M)जीत (W)हार (L)टाई (T)नो रिजल्ट (N/R)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals)3300062.403
2पंजाब किंग्स (Punjab Kings)3200150.637
3रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru)2200042.501
4दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals)3210040.811
5सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad)3120020.275
6गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans)312002-0.270
7लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants)211002-0.542
8मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)312002-0.715
9कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders)302011-1.964
10चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings)303000-2.517

---विज्ञापन---
First published on: Apr 08, 2026 11:59 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.