Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

IPL 2026: कोलकाता को हराकर लखनऊ ने मारी टॉप-5 में एंट्री, बदल गया पॉइंट्स का हाल

IPL 2026: आईपीएल 2026 में मैच नंबर 15 कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया था. इस मैच को एलएसजी ने 3 विकेट से अपने नाम किया. इसी के साथ अंक तालिका में बड़ा बदलाव हुआ. एलएसजी ने टॉप-5 में एंट्री मार ली है.

Author
Written By: Alsaba Zaya Updated: Apr 10, 2026 00:10

IPL 2026: आईपीएल 2026 में 9 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में लखनऊ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता को 3 विकेट से हराया. आखिरी गेंद पर मैच का नतीजा आया था. लखनऊ की जीत के बाद अंक तालिका में बड़ा उलटफेर हो गया. लखनऊ ने अब टॉप-5 में एंट्री मार ली है. अब तक अंक तालिका में 9 टीमों का खाता खुल चुका है. लेकिन सीएसके अभी तक अंक तालिका में एक भी अंक हासिल नहीं कर पाई है.

एलएसजी ने मारी टॉप-5 में एंट्री

फिलहाल राजस्थान रॉयल्स 3 मैच में 3 जीत और 6 अंक के साथ पहले नंबर पर है, जबकि पंजाब किंग्स 5 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है. इसके अलावा तीसरे नंबर पर आरसीबी 4 अंक के साथ है. चौथे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स भी 4 अंक के साथ बनी हुई है. वहीं कोलकाता को हराकर अब लखनऊ 4 अंक के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गई है.

---विज्ञापन---

छठे नंबर पर हैदराबाद 2 अंक के साथ बनी हुई है, जबकि गुजरात के पास भी 2 अंक हैं. लेकिन वह सातवें नंबर पर है. इसके अलावा मुंबई इंडियंस भी 2 अंक के साथ आठवें नंबर पर है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स 3 अंक के साथ नौवें नंबर पर है, वहीं, सीएसके का खाता अब तक नहीं खुला है. वह आखिरी पायदान पर है.

आईपीएल 2026 अंक तालिका का हाल

रैंकटीममैचजीतहारटाईनो रिजल्टअंकनेट रन रेट (NRR)
1Rajasthan Royals330006+2.403
2Punjab Kings320015+0.637
3Royal Challengers Bengaluru220004+2.501
4Delhi Capitals321004+0.811
5Lucknow Super Giants321004-0.359
6Sunrisers Hyderabad312002+0.275
7Gujarat Titans312002-0.270
8Mumbai Indians312002-0.715
9Kolkata Knight Riders403011-1.315
10Chennai Super Kings303000-2.517

---विज्ञापन---
First published on: Apr 10, 2026 12:10 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.