IPL 2026 Points Table: 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने घरेलू मैदान पर मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया. इसी के साथ केकेआर ने 2 अंक हासिल किए और प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा. मुबंई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. ऐसे में अब कोलकाता ने जीत हासिल कर प्लेऑफ की रेस को रोमांचक बना दिया है. केकेआर भी अब प्लेऑफ की रेस में काफी आगे खड़ी हो गई है. कोलकाता अब आठवें से छठे स्थान पर आ गई है.

---विज्ञापन---

इन 3 टीमों ने कटा लिया है प्लेऑफ का टिकट

प्लेऑफ में आरसीबी, हैदराबाद और गुजरात पहले ही अपना टिकट कटा चुकी है. आरसीबी 18 अंक लेकर अंक तालिका में टॉप पर है, जबकि गुजरात के पास भी 16 अंक हैं और वह दूसरे नंबर पर है. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के पास भी 16 अंक हैं. राजस्थान 14 अंकों के साथ नंबर 4 पर बनी हुई है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: पहले बांग्लादेश से मिली शर्मनाक हार, अब ICC से मिली पाकिस्तानी खिलाड़ी को फटकार

---विज्ञापन---

पांचवें नंबर पर पंजाब किंग्स के पास 13 अंक हैं. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स भी 13 अंकों के साथ छठे स्थान पर आ गई है. इसके अलावा सीएसके 12 और दिल्ली 12 अंकों के साथ क्रमश सातवें और आठवें नंबर पर हैं. वहीं मुंबई और लखनऊ के पास भी 8-8 अंक हैं. दोनों 9वें और 10वें स्थान पर हैं. दोनों टीमें पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: RR की जीत के बाद वैभव सूर्यवंशी ने बीच मैच क्यों उतारी पैंट? वायरल वीडियो में दिखा अजीबोगरीब अंदाज!

---विज्ञापन---

रैंकTeam (English)टीम का नाम (हिंदी)मैचजीतहारबेनतीजाअंकनेट रन रेट
1Royal Challengers Bengaluruरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु1394018+1.065
2Gujarat Titansगुजरात टाइटंस1385016+0.400
3Sunrisers Hyderabadसनराइजर्स हैदराबाद1385016+0.350
4Rajasthan Royalsराजस्थान रॉयल्स1376014+0.083
5Punjab Kingsपंजाब किंग्स1366113+0.227
6Kolkata Knight Ridersकोलकाता नाइट राइडर्स1366113+0.011
7Chennai Super Kingsचेन्नई सुपर किंग्स1367012-0.016
8Delhi Capitalsदिल्ली कैपिटल्स1367012-0.871
9Mumbai Indiansमुंबई इंडियंस134908-0.510
10Lucknow Super Giantsलखनऊ सुपर जायंट्स134908-0.702