IPL 2026: दर्द में खेलकर क्रुणाल पांड्या ने RCB की मुंबई के खिलाफ बचाई इज्जत, तस्वीर देखकर करेंगे सैल्यूट
IPL 2026: आईपीएल 2026 का 54वां मुकाबला बहुत ही रोमांचक था. दोनों ही टीमों के पास मैच की आखिरी गेंद तक जीत दर्ज करने का मौका था. आखिरकार मुकाबला क्रुणाल पांड्या की शानदार पारी के कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम जीत गई. जिसके बाद उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है.

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम बहुत ही मजबूत स्थिति में पहुंच गई थी. ऐसे समय में आरसीबी के लिए क्रुणाल पांड्या बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही अंत में उनकी टीम 12 रनों से मुकाबला जीत गई. इस मुकाबले के बाद क्रुणाल ने एक पोस्ट करके अपने दर्द को शेयर किया है.
क्रुणाल पांड्या ने खेली शानदार पारी
2 / 6ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने 46 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली. जिसमें उन्होंने 4 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के जड़े. इस पारी के कारण ही मुंबई के खिलाफ आरसीबी 166 रनों के स्कोर का पीछा कर सकी.
गेंदबाजी में किया कंट्रोल
3 / 6बीच के ओवरों में क्रुणाल पांड्या ने अच्छी गेंदबाजी की. उन्होंने 3 ओवरों में सिर्फ 26 रन ही दिए. फॉर्म में चल रहे ऑलराउंडर पांड्या की कसी हुई गेंदबाजी के कारण ही मुंबई की टीम बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर सकी.
बल्लेबाजी के दौरान लगी चोट
4 / 6जब क्रुणाल पांड्या बल्लेबाजी कर रहे थे. उस समय उन्हें दीपक चाहर की गेंद पर चोट लगी थी. उसके बाद भी उन्हें एक गेंद पेट में लगी थी. जिसके बाद भी पांडया ने हार नहीं मानी और बल्लेबाजी करते हुए नजर आए.
पांड्या ने शेयर की फोटो
5 / 6सोशल मीडिया पर पांड्या ने एक फोटो शेयर की है. जिसमें उनके पेट पर बहुत बड़े चोट का निशान दिख रहा है. इस फोटो को देखने के बाद सभी फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं. क्रुणाल चोट के बाद भी उसी अंदाज में खेलते हुए नजर आए.
प्लेऑफ के करीब पहुंची आरसीबी
6 / 6रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अब प्लेऑफ के बेहद करीब पहुंच गई हैं. उन्हें अगले 3 मैचों में अब सिर्फ 1 मुकाबला ही बड़े अंतर से जीतना है. हालांकि अगर वो तीनों ही मैच जीतते हैं, तो टेबल में टॉप पर खत्म करेंगे.