RR vs LSG, Mitchell Marsh Record: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार ओपनर मिचेल मार्श ने बल्ले से लगातार धमाल मचा रहे हैं. भले ही लखनऊ की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हो, लेकिन मार्श का जबरदस्त अब भी फॉर्म जारी है. मंगलवार (19 मई) को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अहम मुकाबले में मार्श ने एक बार फिर विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 96 रनों की धमाकेदार पारी खेली.
इस पारी के दम पर उन्होंने इस सीजन 500 रन का आंकड़ा पार कर लिया. इसी के साथ मार्श ने आईपीएल में LSG के लिए इतिहास रच दिया और वो कारनामा कर दिखाया, जो आज तक कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया था.
मिचेल मार्श ने LSG के लिए रचा इतिहास
दरअसल, मिचेल मार्श लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए लगातार दो आईपीएल सीजन में 500 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले टीम का कोई भी खिलाड़ी यह उपलब्धि हासिल नहीं कर सका था. वह LSG के लिए लगातार दूसरे आईपीएल सीजन में 500+ बनाने में सफल रहे. इससे पहले आईपीएल 2025 के सीजन में उन्होंने 627 रन बनाए थे.
मार्श इस सीजन अब तक खेले 13 मैचों में 43.31 की औसत और 163.19 से 563 रन ठोक चुके हैं, जिसमें एक शतक और 3 अर्धशतक भी शामिल हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 51 चौके और 36 छक्के निकले. इसी के साथ मार्श ने ऑरेंज कैप पर भी कब्जा जमा लिया है.
ये भी पढ़ें- VIDEO: ‘ओवरएक्टिंग के 50 पैसे काटेंगे…’ मैदान पर लिटन दास से भिड़े रिजवान, बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने उड़ाया जमकर मजाक
शतक से चूके मिचेल मार्श
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ओपनिंग करने उतरे मिचेल मार्श ने जॉश इंग्लिस के साथ पारी की शुरुआत की और दोनों ने पहले विकेट के लिए शानदार 100 रन जोड़े. इंग्लिस ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 29 गेंदों में 60 रन ठोक दिए. उनकी पारी में 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे, जबकि स्ट्राइक रेट 206.90 का रहा.
वहीं, मार्श ने 57 गेंदों में 96 रन की विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने अपनी इनिंग में 11 चौके और 5 छक्के लगाए, लेकिन दुर्भाग्य से वह शतक पूरा करने से सिर्फ 4 रन चूक गए और यशस्वी जायसवाल ने उन्हें रन आउट कर दिया. मार्श इस सीजन दूसरी बार 90 के स्कोर पर रन आउट का शिकार बने हैं.
IPL में 90s के स्कोर पर रन-आउट होने वाले खिलाड़ी
92 – मनविंदर बिसला बनाम CSK, 2013
99 – विराट कोहली बनाम DC, 2013
96 – क्रिस गेल बनाम KKR, 2015
90 – मिचेल मार्श बनाम CSK, 2026
96 – मिचेल मार्श बनाम RR, 2026*
ये भी पढ़ें- IPL 2026 में 16 विकेट लेते ही लगी इस प्लेयर की लॉटरी, फ्रेंचाइजी के ओनर ने भी बांधे तारीफों के पुल
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह ने तोड़ा भुवनेश्वर कुमार का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, टॉप पर पहुंचे
22 mins agoभारत ने आखिरी ओवर में दर्ज की रोमांचक जीत, तिलक वर्मा ने खेली तूफानी पारी
31 mins agoIND vs NZ: भारत के खिलाफ ग्लेन फिलिप्स ने मचाया तहलका
52 mins agoIND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में 100 छक्के जड़कर रचा इतिहास
1 hr agoन्यूजीलैंड में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, 8 गेंद खेलकर लौटे पवेलियन
1 hr agoतिलक वर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 खिलाड़ी
1 hr agoटीम इंडिया ने पूरा किया T20I में शानदार तिहरा शतक
2 hrs agoसूर्यवंशी बने NZ के खिलाफ इंटरनेशनल मैच खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया में वापसी के बाद झटका पहला विकेट
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में हुई वापसी, ईशान किशन की ली जगह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines