IPL 2026 में 16 विकेट लेते ही लगी इस प्लेयर की लॉटरी, फ्रेंचाइजी के ओनर ने भी बांधे तारीफों के पुल

Who is Prince Yadav: लखनऊ सुपरजायंट्स भले ही आईपीएल के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई हो, लेकिन मंगलवार 19 ली को फास्ट बॉलर प्रिंस यादव को पहली बार भारतीय राष्ट्रीय टीम में बुलाए जाने के बाद फ्रेंचाइजी में खुशी और पॉजिटिविटी की लहर दौड़ गई. प्रिंस उन 4 नए चेहरों में से एक थे, जिन्हें बीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए चुना था.

LSG Team
1 / 6
LSG Team

LSG Owner Sanjiv Goenka Lauds Prince Yadav: ऐसे वक्त में जब पूरी टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, दिल्ली के इस तेज गेंदबाज ने आईपीएल 2026 में एलएसजी के गेंदबाजों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की लिस्ट में अपना टॉप लेवल बनाए रखा. असल में प्रिंस को भारत की टीम में बुलाए जाने की खबर तब आई, जब 2 हफ्ते से भी कम समय पहले उन्होंने आरसीबी के विराट कोहली को एक बेहतरीन गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया था और कोहली बिना कोई रन बनाए आउट हो गए थे. उस विकेट के बाद तो विराट कोहली भी हैरान रह गए थे.

विज्ञापन

2 / 6

प्रिंस यादव को अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारत की वनडे टीम में चुना गया है, जो 14 जून से शुरू होगी. बीसीसीआई की तरफ अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीमों का ऐलान करने के तुरंत बाद, एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका ने एक्स पर 29 साल के प्रिंस की जमकर तारीफ की.

विज्ञापन

3 / 6

संजीव गोयनका ने लिखा, 'प्रिंस यादव को भारत की वनडे टीम में पहली बार जगह बनाते देखकर बहुत खुशी हुई. इस आईपीएल सीजन में उनका शानदार प्रदर्शन देखना अपने आप में एक सुखद अनुभव रहा है. उनमें बेहतरीन खिलाड़ियों का सामना करने का जज्बा, भूख और बेखौफी है. ये तो बस शुरुआत है. बधाई हो, प्रिंस. मुझे तुम पर गर्व है, और लखनऊ सुपरजायंट्स को भी. भारत का नाम रोशन करो.'

4 / 6

13 मैचों में 16 विकेट लेकर प्रिंस यादव फिलहाल आईपीएल 2026 की पर्पल कैप की रेस में छठे स्थान पर हैं. आईपीएल 2026 के लीग चरण में एलएसजी के अभी दो मैच और बाकी हैं, और प्रिंस भारतीय टीम के साथ जुड़ने से पहले इन मैचों का पूरा फायदा उठाना चाहेंगे. आईपीएल के अलावा प्रिंस ने घरेलू क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ी है.

विज्ञापन

5 / 6

विजय हजारे ट्रॉफी 2025–26 में प्रिंस 18 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 बॉलर में शामिल थे, जिससे उन्होंने एक भरोसेमंद विकेट लेने वाले गेंदबाज के तौर पर अपनी पहचान बनाई. ये कहना भी सही होगा कि तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह (वर्कलोड मैनेजमेंट) और हर्षित राणा (चोटिल) की अनअवेलेबिलिटी ने भी प्रिंस के सिलेक्शन में अहम रोल अदा किया. मोहम्मद सिराज को भी वनडे में शामिल नहीं किया गया.

6 / 6

अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की पूरी वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन