IND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में हुई वापसी, दूसरे T20I में ली चोटिल ईशान किशन की जगह

Vaibhav Sooryavanshi Returns: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में दूसरा T20I मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को भारत की प्लेइंग 11 में जगह मिली है. चोटिल ईशान किशन के स्थान पर 15 साल के युवा बल्लेबाज को खेलने का मौका मिल रहा है.

vaibhav sooryavanshi ind vs nz

वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में वापसी हो गई है (Image: ANI)

Vaibhav Sooryavanshi Returns: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे T20I में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिल रहा है. भारत ने क्राइस्टचर्च में हुए पहले T20I मैच में जीत दर्ज की थी. जीत के बावजूद कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर ने दूसरे मुकाबले के लिए भारत की प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं. 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिला है. उन्हें चोटिल ईशान किशन की जगह टीम में शामिल किया गया है.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को मिली प्लेइंग 11 में जगह

भारत के प्रमुख खिलाड़ी और दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज ईशान किशन पहले T20I में चोटिल हो गए थे. ग्रोइन इंजरी के कारण वह दूसरे T20I से बाहर हो गए. इसी वजह से प्लेइंग 11 में बदलाव तय था. वैभव सूर्यवंशी लंबे समय से अपने मौके का इंतजार कर रहे हैं. किशन के बाहर होने के बाद प्लेइंग 11 में वैभव के कमबैक का रास्ता साफ हो गया. श्रेयस अय्यर ने टॉस के दौरान ऐलान किया कि चोटिल ईशान किशन की जगह वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका मिल रहा है.

विज्ञापन

कप्तान श्रेयस अय्यर ने इसके अलावा भी एक बदलाव किया है. युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव दूसरा T20I नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह प्रिंस यादव को मौका दिया गया है. अय्यर ने बताया कि एक अलग रणनीति के तहत मयंक की जगह प्रिंस टीम में आए हैं.

दूसरे T20I के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- ‘मुझसे कोई उम्मीद नहीं…’, टीम इंडिया में वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान, युवाओं को दी अहम सलाह

दूसरे T20I में किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे वैभव सूर्यवंशी?

वैभव सूर्यवंशी मुख्य रूप से ओपनर हैं और अपने करियर में लगातार पारी की शुरुआत करते आए हैं. हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे T20I में सूर्यवंशी नंबर 3 पर बल्लेबाजी करेंगे. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन टीम इंडिया के प्रमुख ओपनर हैं. दोनों ने लगातार अच्छी बल्लेबाजी की है और रन बनाए हैं.

विज्ञापन

पिछले मैच में भी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के बीच 93 रनों की साझेदारी देखने को मिली थी. इसी वजह से टीम मैनेजमेंट एक बदलाव के चलते अपने ओपनिंग कॉम्बिनेशन को खराब नहीं करना चाहता है. ईशान किशन नंबर 3 पर खेलते हैं और अब वैभव को उनके ही स्थान पर खेलना होगा. यह वैभव के लिए जरूर नया रोल है, लेकिन उन्हें खुद को साबित करने का एक मौका जरूर मिल गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ