IND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया में वापसी के बाद झटका पहला विकेट, खत्म हुआ लगभग 4 साल का इंतजार

Bhuvneshwar Kumar: भुवनेश्वर कुमार का इंतजार खत्म हो गया है. लगभग 4 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद भुवनेश्वर कुमार ने अपना पहला T20I विकेट झटका. उन्होंने न्यूजीलैंड के सबसे अनुभवी और अहम बल्लेबाज को पवेलियन का रास्ता दिखाया.

bhuvneshwar kumar team india

भुवनेश्वर कुमार ने लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया की जर्सी में विकेट झटका है (Image: ANI)

Bhuvneshwar Kumar: भुवनेश्वर कुमार ने नवंबर 2022 के बाद टीम इंडिया में वापसी की है. न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की T20I सीरीज के लिए उन्हें टीम में शामिल किया गया. भुवी को दोबारा भारत की जर्सी में देखकर फैंस बहुत खुश हैं. हालांकि, फैंस को RCB के इस स्टार गेंदबाज की वापसी के बाद पहले विकेट का इंतजार था. आखिरकार भुवनेश्वर ने विकेट का सूखा खत्म किया और न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज डैरिल मिचेल को पवेलियन का रास्ता दिखाया.

विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार ने वापसी के बाद झटका विकेट

भुवनेश्वर कुमार को नवंबर 2022 के बाद भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया था. इसके बाद भुवी ने लगातार घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया और IPL में विकेट झटके. इसी वजह से उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए चुना गया. हालांकि, इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें T20I में भुवी प्लेइंग 11 का हिस्सा बन गए थे. बता दें कि भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए अपना आखिरी T20I विकेट 20 नवंबर 2022 को Mount Maunganui में न्यूजीलैंड के खिलाफ झटका था.

विज्ञापन

RCB स्टार गेंदबाज ने इसके बाद 22 नवंबर को नेपियर में मैच खेला, लेकिन कोई विकेट नहीं ले पाए. लगभग 4 साल बाद जब भुवी की वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें T20I में वापसी हुई, तो यह मैच बारिश के कारण रद्द हो गया. भुवनेश्वर कुमार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I में गेंदबाजी करने का मौका मिला. उन्होंने 4 ओवरों में 49 रन दिए और कोई विकेट झटकने में सफल नहीं हुए. भुवनेश्वर का विकेट का इंतजार बढ़ता जा रहा था.

क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे T20I में आखिर भुवी का विकेट का सूखा खत्म हुआ. भुवनेश्वर कुमार पारी के तीसरे ओवर में गेंदबाजी करने आए और आखिरी बॉल पर डैरिल मिचेल मिड विकेट के ऊपर से शॉट लगाने गए. हालांकि, उन्हें सफलता नहीं मिल पाई और गेंद एक्स्ट्रा कवर पर सीधे तिलक वर्मा के हाथों में चली गई. इसी के साथ भुवनेश्वर कुमार का लगभग 4 साल का इंतजार खत्म हुआ. उन्होंने 1,434 दिनों के बाद भारत के लिए विकेट झटका.

विज्ञापन

दूसरे T20I में कैसा रहा भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन?

भुवनेश्वर कुमार ने दूसरे T20I मैच में कुल 4 ओवर डाले. उन्होंने 50 रन लुटाए और एक विकेट अपने नाम किया. भुवनेश्वर ने 12.50 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की. शुरुआती ओवरों में भुवी कंट्रोल में नजर आए लेकिन आखिरी ओवर में 18 रन दिए, जिस वजह से उनका इकोनॉमी रेट खराब हो गया. पिछले मैच में भी भुवनेश्वर का प्रदर्शन लगभग ऐसा ही था और उनके हाथ विकेट नहीं लगा था. इस बार उन्होंने एक विकेट झटका. उनके प्रदर्शन में जरूर सुधार आया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ