IPL 2026, Lalit Modi Lashes Out at Sanjiv Goenka: लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के मालिक संजीव गोयनका एक बार फिर चर्चा में हैं. आईपीएल 2026 में लखनऊ की टीम को अपने पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. पहला मैच हारने के बाद टीम के मालिक गोयनका को मैदान पर कप्तान ऋषभ पंत और सपोर्ट स्टाफ से बात करते हुए देखा गया.
फैंस ने इसे LSG के पूर्व कप्तान केएल राहुल के साथ आईपीएल 2024 में हुए बर्ताव से जोड़कर देखा गया और विवाद शुरू हो गया. इस मामले में अब IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. मोदी ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर गोयनका को जमकर खरी-खोटी सुनाई और साथ ही उन पर बैन लगाने तक की मांग भी कर दी है.
संजीव गोयनका पर भड़के ललित मोदी
हालांकि, LSG vs DC मैच के बाद संजीव गोयनका और ऋषभ पंत के बीच असल में क्या बातचीत हुई यह तो साफ नहीं है, लेकिन इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने इस पर टिप्पणी करते हुए एक्स पर लिखा, “टूर्नामेंट का अभी तो सिर्फ एक ही मैच हुआ है, ऐसे में इसकी कोई जरूरत नहीं थी.” वॉन के इस पोस्ट पर ललित मोदी ने रिप्लाई देते हुए कहा कि अगर वो अभी भी आईपीएल के चेयरमैन होते, तो संजीव गोयनका को तुरंत बैन कर देते और टीम की ओनरशिप भी छीन लेते. उन्होंने बताया कि फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट में इसके लिए एक क्लॉज भी मौजूद है और BCCI को इस पर एक्शन लेना चाहिए.
public ko pagal samajhate ho kya viral video me peeche boundry wale advertising board me angleone fir rupay fir google fir kingfisher ka ad aa raha tha tumhare wale video me kingfisher ka ad kyu nahi hai?pic.twitter.com/npakuuGwaw
---विज्ञापन---— Dr Kaju Katli (@drkajukatli) April 2, 2026
ललित मोदी ने क्या कहा?
ललित मोदी ने एक्स पर लिखा, “मैंने आपसे कहा था कि यह आदमी संजीव गोयनका जो लखनऊ सुपर जायंट्स का मालिक है, एकदम लूजर और सबसे बड़ा जोकर है. उसके बर्ताव से मुझे सच में शर्म आ रही है. मैंने IPL को फैंस और प्लेयर्स दोनों के लिए बनाया था. इसलिए नहीं कि हर साल, हर बार ऐसी हरकतें हों. अगर मैं अब भी चेयरमैन और कमिश्नर होता तो मैं उसे तुरंत बैन कर देता और टीम की ओनरशिप हमेशा के लिए छीन लेता. वह एकदम घमंडी जोकर है. फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट में इसी बात के लिए एक क्लॉज है. BCCI इसे लागू करे और ईमानदारी सबसे ऊपर रखें. सत्ता में बैठे लोगों की चापलूसी करना उसे बचने का तरीका नहीं है. फैंस और प्लेयर्स दोनों को याद रहेगा.”
LSG ने वीडियो शेयर कर दी सफाई
हालांकि, मामला ज्यादा बढ़ने लगा तो LSG ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर सफाई दी है. इस वीडियो में सीन थोड़ा अलग ही दिखा, जिसमें संजीव गोयनका, ऋषभ पंत और सपोर्ट स्टाफ के साथ हंसते-मुस्कुराते नजर आए. वीडियो शेयर करते हुए फ्रेंचाइजी ने कैप्शन में लिखा, “जो कुछ भी आप देखते हैं, वह हमेशा पूरी सच्चाई नहीं होती. ये हार के बाद का असली अनफिल्टर्ड माहौल है.”










