IPL 2026: आईपीएल 2026 में 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मुकाबले में केएल राहुल ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. हालांकि इसके बाद भी दिल्ली कैपिटल्स को 1 रनों से हार का सामना करना पड़ा. सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे केएल राहुल ने बेहतरीन बल्लेबाजी की. वह शतक से चूक गए. अर्धशतक जमाने के बाद स्टैंड में बैठीं आथिया शेट्टी का रिएक्शन वायरल हुआ.
केएल राहुल और आथिया शेट्टी का रिएक्शन वायरल
केएल राहुल ने इस मैच में 52 गेंदों में 92 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 11 चौके के अलावा 4 छक्के अपने नाम किए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 176.92 का रहा. अर्धशतक जमाने के बाद केएल राहुल ने स्टैंड में मौजूद अपनी पत्नी आथिया शेट्टी की ओर इशारा किया, जिसके बाद आथिया का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इस मैच में आथिया के अलावा उनके भाई आहान शेट्टी भी दिल्ली कैपिटल्स को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे थे.
केएल राहुल ने अपने पहले मैच में एलएसजी के खिलाफ 0 रन बनाया था. इसके बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ वह 1 रन बनाकर आउट हुए थे. हालांकि तीसरे मैच में उन्होंने अर्धशतक जमाया.
जीटी ने 1 रन से जीता मैच
इस मैच में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने 7 गेंदों में 12 रन बनाए थे, जबकि शुभमन गिल ने 45 गेंदों में 70 रन बनाए. इसके बाद जोस बटलर ने 27 गेंदों में 52 रन बनाए, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने 32 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली.
लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 209/8 रन बनाए. दिल्ली की ओर से केएल राहुल के अलावा पाथुम निसांका ने 24 गेंदों में 41 रन बनाए, जबकि डेविड मिलर ने 20 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली.
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
1 hr agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
1 hr agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
1 hr agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
2 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
14 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines