इंडिया के स्क्वाड में अचानक हुआ बड़ा बदलाव, IPL में फेल हुए सितारे को मिला मौका

Team India: आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद फौरन बाद इंडिया ए की टीम अफगानिस्तान और श्रीलंका की ए टीम के साथ वनडे ट्राई सीरीज खेलने वाली है. जिसके लिए बीसीसीआई ने पहले से ही टीम का ऐलान कर दिया है. अब इस टीम में एक बड़ा बदलाव किया गया है.

Team India
1 / 6
Team India

Team India: श्रीलंका में 9 जून से इंडिया ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए टीम के बीच वनडे फॉर्मेट में ट्राई सीरीज खेली जानी है. जिसके लिए इंडिया ए की टीम का ऐलान पहले से ही हो गया है. जिसके बाद से 2 बार स्क्वाड में बदलाव करना पड़ा है. अब बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 में फेल हुए खिलाड़ी को इंडिया ए की टीम में मौका दिया है. हालांकि इस खिलाड़ी का घरेलू क्रिकेट में फॉर्म बहुत अच्छा रहा है.

विज्ञापन

रियान पराग को हुई थी इंजरी

रियान पराग को हुई थी इंजरी 2 / 6

आईपीएल 2026 के दौरान राजस्थान रॉयल्स की टीम के कप्तान रियान पराग को इंजरी हो गई थी. जिसके कारण ही वो अब इंडिया ए की टीम से बाहर हो गए हैं. लंबे समय के बाद उनके पास ब्लू जर्सी में कमबैक करने का मौका था. जिसे उन्होंने गंवा दिया है.

विज्ञापन

ऋतुराज गायकवाड़ को मिला मौका

ऋतुराज गायकवाड़ को मिला मौका 3 / 6

पराग के बाहर होने के बाद अब बीसीसीआई ने स्क्वाड में बदलाव करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में जोड़ लिया है. गायकवाड़ ने अपनी आखिरी इंटरनेशनल सीरीज में शतक जड़कर सभी को प्रभावित किया था. 

गायकवाड़ को मिली उपकप्तानी

गायकवाड़ को मिली उपकप्तानी 4 / 6

स्टार ऋतुराज गायकवाड़ को ना सिर्फ टीम में मौका मिला है, बल्कि इसके साथ ही उन्हें टीम का उपकप्तान भी बना दिया गया है. हालांकि गायकवाड़ इस सीजन के दौरान मध्यक्रम में खेलते हुए नजर आएंगे.

विज्ञापन

आईपीएल में फेल हुए थे गायकवाड़

आईपीएल में फेल हुए थे गायकवाड़  5 / 6

सीजन 19 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे ऋतुराज गायकवाड़ बुरी तरह से फेल हो गए थे. जिसके कारण ही सीएसके की टीम प्लेऑफ में भी क्वालिफाई नहीं कर सकी थी.

यहां पर देखें इंडिया ए का अपडेट हुआ स्क्वाड

यहां पर देखें इंडिया ए का अपडेट हुआ स्क्वाड 6 / 6

तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उप-कप्तान), प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान, अनुकूल रॉय.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन