Ashutosh Singh
Read More
---विज्ञापन---
PBKS vs KKR: आईपीएल 2025 का 31वां मुकाबला 15 अप्रैल को मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। पंजाब की टीम अपना पिछला मैच सनराइजर्स हैदराबाद से 8 विकेट से हार गई थी। उस मैच में अभिषेक शर्मा ने 141 रन की शानदार पारी खेली थी और SRH ने 246 रन का बड़ा लक्ष्य 2 ओवर पहले ही हासिल कर लिया था।
दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को हराकर दमदार वापसी की है। केकेआर की टीम पंजाब के खिलाफ भी अपनी उसी शानदार फॉर्म को जारी रखना चाहेगी।
पंजाब किंग्स (PBKS) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच अब तक 33 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं। इसमें से केकेआर ने 21 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि पंजाब ने 12 मैचों में जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच मुल्लांपुर में अब तक कोई मैच नहीं खेला गया है। अगर हम पिछले 5 मैचों की बात करें, तो पंजाब को 3 बार जीत मिली है, जबकि केकेआर को 2 बार जीत मिली है। अब यह देखना होगा कि इस मैच में कौन सी टीम जीत हासिल करती है।
PBKS vs KKR: पिछले 5 मैचों का रिजल्ट
PBKS vs KKR: दोनों टीमों का स्क्वॉड
पंजाब किंग्स: वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, एनरिक नॉर्खिया, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, क्विंटन डी कॉक, अंगकृष रघुवंशी, स्पेंसर जॉनसन, रहमानुल्लाह गुरबाज, मोईन अली, वैभव अरोड़ा, रोवमन पॉवेल, अजिंक्य रहाणे, चेतन साकरिया, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, लवनिथ सिसोदिया, मयंक मारकंडे
कोलकाता नाइट राइडर्स: श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यान्सेन, शशांक सिंह, नेहाल वढ़ेरा, ग्लेन मैक्सवेल, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, जोश इंग्लिस, अजमुतुल्लाह उमरजई, लॉकी फर्गूय्सन, विजय कुमार वैशाक, यश ठाकुर, हरप्रीत बरार, आरोन हार्डी, विष्णु विनोद, कुलदीप सेन, जेवियर बार्टलेट, हरनूर सिंह, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, पी अविनाश, प्रवीण दुबे
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।