10 साल बाद WWE दिग्गज ने लड़ा पहला मैच और मिली शर्मनाक हार, Triple H ने खराब बुकिंग से किया बंटाधार

WWE SmackDown के एपिसोड में इस हफ्ते शानदार मुकाबले देखने को मिले. वहां पर एक दिग्गज ने लंबे समय बाद मैच लड़ा. हालांकि, उन्हें पहले ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE

WWE दिग्गज ने लड़ा मैच (Photo: WWE.com)

Brie Bella In Action: पिछले कुछ महीनों से WWE रिंग में लगातार ब्री बैला परफॉर्म कर रही हैं. वो पेज के साथ वुमेंस टैग टीम चैंपियन भी हैं. दोनों ने रेसलमेनिया 42 में टाइटल अपने नाम किया था. इसके बाद पेज और ब्री टाइटल को डिफेंड भी कर चुके हैं. खैर बैला ने इस बार बड़ा कारनामा किया है. उन्होंने अपने एक्शन से फैंस को खुश किया. हालांकि, उन्हें हार के साथ झटका भी लगा है. ट्रिपल एच की खराब बुकिंग देखने को मिलीं. बैला के पास अभी चैंपियनशिप है और उन्हें हार के लिए बुक किया गया.

विज्ञापन

WWE SmackDown में ब्री बैला का कमाल

3 जुलाई को हुआ WWE SmackDown का एपिसोड पहले से रिकॉर्ड कर लिया गया था. शो में तगड़ा एक्शन देखने को मिला. ब्री बैला ने लेनी रीड के साथ सिंगल मैच लड़ा. दोनों ने अच्छा मैच फैंस को दिया. इस मैच में रीड के अन्य साथियों ने दखलअंदाजी की. पेज ने इनके ऊपर हमला किया. हालांकि, वो ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई. इन सब चीजों से बैला का ध्यान भटक गया. इसका फायदा रीड ने उठाया और बैला के ऊपर जीत हासिल की. बड़ी बात ये है कि बैला ने 10 साल बाद SmackDown में पहला सिंगल मैच लड़ा. हालांकि, पहले ही मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

WWE Saturday Night’s Main Event में होगा बड़ा मैच

आगामी 18 जुलाई को WWE Saturday Night’s Main Event का आयोजन होने वाला है. कंपनी धीरे-धीरे मैच बुक कर रही है. वहां पर पेज और ब्री बैला भी एक्शन में दिखाई देंगी. दोनों अपनी वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप को फैटल इंफ्लूएंस के खिलाफ दांव पर लगाएंगी. इनके बीच तगड़ा मैच होने की उम्मीद है. फैटल इंफ्लूएंस को इस बार नया चैंपियन बनाया जा सकता है. पेज और बैला के टाइटल रन का अंत हो सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: WWE ने SummerSlam 2026 में Brock Lesnar vs Oba Femi मैच क्यों बुक किया? असली वजह आई सामने

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ