IPL 2025 MI vs PBKS: आईपीएल 2025 के अपने आखिरी लीग मैच में पंजाब किंग्स ने 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराकर पॉइंट्स टेबल में पहला पायदान हासिल किया। जिसके साथ ही पंजाब किंग्स का टॉप-2 में रहना अब तय हो गया है। अब आरसीबी और एलएसजी के बीच होने वाले आखिरी लीग मैच से पता चलेगा कि कौनसी टीम टॉप-2 में रहेगी। दूसरी तरफ पंजाब किंग्स के विस्फोटक बल्लेबाज शशांक सिंह ने पहले ही अपनी टीम के टॉप-2 में रहने की भविष्यवाणी कर दी थी, जो अब सच भी हो गई है। भविष्यवाणी सच होने के बाद शशांक का पहला रिएक्शन सामने आया है।
शशांक की भविष्यवाणी हुई सच
दरअसल टूर्नामेंट शुरू होने से पहले शशांक सिंह इंटरव्यू देने पहुंचे थे। शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर बातचीत करते हुए शशांक ने कहा था कि इस बार पंजाब किंग्स टॉप-2 में फिनिश करेगी। जो अब सच साबित हो गया है। वहीं पंजाब किंग्स की जीत के बाद अब शशांक सिंह का ये इंटरव्यू एकबार फिर से वायरल होने लगा है। पंजाब किंग्स ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शशांक का ये पुराना वीडियो शेयर किया है।
शशांक का पहला रिएक्शन सामने आया
पंजाब किंग्स के टॉप-2 में पहुंचने के बाद शशांक सिंह ने कहा इस सीजन हम एक टीम के रूप में खेले। ऑक्शन के बाद हमने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया और इस साल खिताब जीतने के बारे में बात की। हमारा पहला लक्ष्य टॉप-2 में आना था, और हमने वह बाधा पार कर ली है।”
पंजाब किंग्स को मिलेंगे 2 मौके
पंजाब किंग्स 11 साल के बाद क्वालीफायर 1 में पहुंची है। जिसके बाद टीम को अब फाइनल में पहुंचने के लिए 2 मौके मिलने वाले हैं। इससे पहले साल 2014 में पंजाब किंग्स क्वालीफायर 1 में पहुंची थी। अब श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स पहली बार आईपीएल के खिताब को अपने नाम करना चाहेगी।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: मुंबई इंडियंस के लिए बजी खतरे की घंटी, एलिमिनेटर मुकाबलों के आंकड़े बढ़ा रहे टेंशन
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए एक साथ 4 स्क्वॉड का होगा ऐलान, टीम इंडिया सिलेक्शन म
50 mins agoन्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने BCCI से की बड़ी मांग
1 hr agoहांगकांग सिक्सेस के लिए टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार को मिली कप्तानी
2 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs WI पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 hrs agoस्लो ओवर-रेट पर ICC की सख्त कार्रवाई, भारत-विंडीज दोनों पर लगा जुर्माना
2 hrs agoभारत-विंंडीज के बीच पहला T20 मैच कब होगा? नोट करें सभी 5 मुकाबलो का शेड्यूल
2 hrs agoटीम इंडिया के लिए खुशखबरी, प्रसिद्ध को मिलेगा न्यूजीलैंड दौरे पर मौका
3 hrs agoभारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज के स्क्वाड में हुआ बदलाव
4 hrs agoवनडे के बाद अब टी20 की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों के पास रणजी ट्रॉफी के जरिए टीम इंडिया में वापसी का मौका!
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines