कौन होगा दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान? ऋषभ पंत को लेकर सौरव गांगुली का बड़ा बयान

IPL 2025 Rishabh Pant: ऋषभ पंत के दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ने की खबरों के बीच सौरव गांगुली ने विकेटकीपर बल्लेबाज को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। जिससे पता चलता है कि कौन होगा दिल्ली कैपिटल्स का अगला कप्तान?

Rishabh Pant

Rishabh Pant

IPL 2025 Rishabh Pant: आईपीएल 2025 की शुरुआत से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर बहुत सारी रिपोर्ट सामने आ रही थी कि पंत आगामी आईपीएल सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ सकते हैं और वे साल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। लेकिन अब इन रिपोर्ट पर काफी हद तक दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट सौरव गांगुली ने विराम लगा दिया है।

विज्ञापन

‘पंत दिल्ली के खेलते रहेंगे’

करीब 14 महीनों तक क्रिकेट से दूर रहने के बाद ऋषभ पंत ने आईपीएल 2024 में वापसी की थी। फैंस ने पंत को एक बार फिर से दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए देखा था। ये सीजन पंत के लिए ठीकठाक रहा था। वहीं अब आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले खबरें चल रही थी कि पंत नए सीजन से दिल्ली कैपिटल्स को अलविदा कह सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

वन इंडिया बंगाली के अनुसार, सौरव गांगुली ने एक इंटरव्यू में कहा कि ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलना जारी रखेंगे। बता दें, साल 2021 में ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया था। हालांकि पंत आईपीएल के पिछले संस्करणों में टीम को आगे ले जाने में विफल रहे हैं।

विज्ञापन

आईपीएल 2024 में रहा था दिल्ली का प्रदर्शन

आईपीएल 2024 में कैपिटल्स अपने 14 मैचों में से केवल सात में जीत हासिल करने में सफल रही, जिससे ऋषभ पंत की अगुवाई वाली टीम टूर्नामेंट के लीग चरण में ही बाहर हो गई थी। अब अगले आईपीएल सीजन में टीम अपने प्रदर्शन में और ज्यादा सुधार करना चाहेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ