महिलाओं से बदसलूकी के मामले में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी, क्रिकेटर सलमान मिर्जा पर आरोपों का दिया जवाब

Pakistan Cricket Board: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन खबरों के जवाब में अपना बयान जारी किया है जिसमें कहा गया था कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान कैंडी के एक होटल में एक महिला के साथ कथित तौर पर बदतमीजी करने के लिए सलमान मिर्जा को सजा दी गई थी.

Salman Mirza PCB

Salman Mirza PCB

Salman Mirza ‘Misbehaving’ With Woman Allegation: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन सनसनीखेज खबरों को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है जिनमें दावा किया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान श्रीलंका के कैंडी शहर के एक होटल में एक महिला के साथ कथित तौर पर बदतमीजी करने के लिए सलमान मिर्जा को सजा दी गई थी.

विज्ञापन

PCB ने खबर को झूठा बताया

पीसीबी ने उन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है, और महिला से बदसलूकी की बात को बकवास बताया है, साथ ही सलमान मिर्जा को भी बेगुनाह करार दिया. दरअसल ये विवाद तब शुरू हुआ जब वहां के लोकल चैनल ARY ने ये दावा दिखाया कि बाएं हाथ के पेसर पर वुमेन हैरेसमेंट के लिए जुर्माना लगाया गया था.

विज्ञापन

‘फेक न्यूज’ से खफा

रिपोर्ट्स को बेबुनियाद और गुमराह करने वाला बताते हुए पीसीबी ने कंफर्म किया कि वो फेक न्यूज़ फैलाने के लिए जिम्मेदार सोर्स के खिलाफ लीगल एक्शन लेने पर विचार कर रहा है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक ऑफिशियल रिलीज़ में कहा, ‘पीसीबी ने ARY न्यूज़ की तरफ से एक पाकिस्तानी बाएं हाथ के फास्ट बॉलर के बारे में दिखाए गए बेबुनियाद और फेक टिकर्स को गंभीरता से लिया है’

विज्ञापन

PCB ने दी चेतावनी

‘पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ऐसी बिना वेरिफाइड और गुमराह करने वाली जानकारी के ब्रॉडकास्ट की कड़ी निंदा करता है और इस काम को गलत इरादे वाला और गैर-जिम्मेदाराना मानता है.’ इसमें आगे कहा गया, ‘PCB के पास झूठी खबर फैलाने वालों के खिलाफ सही एक्शन लेने का अधिकार है.’

माफी की मांग

पीसीबी के ऑफिशियल अकाउंट ने एक्स पर लिखा, ‘हमारे खिलाड़ियों के कैरेक्टर को टारगेट करने वाली एजेंडा-ड्रिवन फेक न्यूज मंजूर नहीं है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. रिपोर्टर को बिना देर किए सबके सामने माफी मांगनी चाहिए; ऐसा न करने पर, पीसीबी ऐसे गलत कंटेंट से सख्ती से निपटने और उसे शुरू में ही खत्म करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएगा.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ