ऋषभ पंत छोड़ सकते हैं दिल्ली कैपिटल्स का साथ, ये 2 खिलाड़ी होंगे कप्तानी के दावेदार

Rishabh Pant Delhi Capitals: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ सकते हैं। जिसके बाद 2 खिलाड़ियों का नाम सामने निकलकर आ रहा है जो दिल्ली के नए कप्तान हो सकते हैं।

Rishabh Pant

Rishabh Pant

Rishabh Pant Delhi Capitals: इस बार आईपीएल का मेगा ऑक्शन देखने को मिलने वाला है। मेगा ऑक्शन में खिलाड़ियों की अदला-बदली भी होती हुई दिखाई देगी। वहीं आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले रिपोर्ट सामने आ रहा है कि इस बार कई टीमो के कप्तान भी बदल सकते हैं। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स भी शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक ऋषभ पंत इस बार दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ सकते हैं अगर ऐसा होता है तो फिर दिल्ली के सामने ये बड़ा सवाल होगा कि आखिर अब कप्तानी कौन करेगा। हालांकि इसमें तीन खिलाड़ियों के नाम सामने निकलकर आ रहे हैं।

विज्ञापन

ये 2 खिलाड़ी हो बन सकते हैं दिल्ली के कप्तान

1. केएल राहुल

विज्ञापन

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल के लिए आईपीएल 2024 कुछ खास नहीं रहा था। इस सीजन न तो उनकी बल्लेबाजी अच्छी रही थी और न ही कप्तानी में कुछ खास दिखा था। इस दौरान एक मैच हारने के बाद लखनऊ फ्रेंचाइजी के मालिक संजीन गोयनका को भी राहुल पर भड़कते हुए देखा गया था।

विज्ञापन

अब मेगा ऑक्शन में एलएसजी राहुल को रिलीज कर सकती है। जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के लिए राहुल कप्तानी के तौर पर एक मजबूत विकल्प हो सकते हैं। पिछले तीन सीजन से केएल राहुल लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी कर रहे हैं। एक बार उनकी कप्तानी में एलएसजी प्लेऑफ में भी पहुंची थी।

विज्ञापन

2. सूर्यकुमार

विज्ञापन

मुंबई इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इस बार आईपीएल 2025 में किसी दूसरी टीम के साथ बेहतर अवसर का लाभ उठाने के लिए मुंबई इंडियंस छोड़ने का विचार कर सकते हैं। हाल ही में सूर्यकुमार यादव को श्रीलंका दौरे पर टी20 टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए देखा गया था।

इस सीरीज में सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 4-1 से सीरीज को अपने नाम किया था। ऐसे में अगर सूर्यकुमार यादव भी दिल्ली कैपिटल्स के लिए आगामी सीजन में कप्तान के तौर पर एक बेहतर विकल्प हो सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ