IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने दिखाई मास्टर क्लास, हैरी ब्रूक का विकेट लेते ही किया बड़ा कीर्तिमान

IND vs ENG: टीम इंडिया के इंग्लैंड के खिलाफ मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. इस मैच में टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह जीत के हीरो रहे. इसी के साथ उन्होंने मैच में पहला विकेट हासिल करते ही अपनी जगह एलीट ग्रुप में बना ली है.

jacket (11)

IND vs ENG: टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है और अहमदाबाद में होने वाले फाइनल के लिए अपना टिकट पक्का कर लिया है. टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच ऐतिहासिक मुकाबला खेला गया. इस मैच में भारत के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर से अपनी काबिलियत सबको दिखाई. उन्होंने इस हाई स्कोरिंग मैच में 4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए महज 33 रन खर्च किए और इंग्लिश कप्तान का विकेट हासिल किया. इस एक विकेट के साथ ही उन्होंने एक बड़ा कीर्तिमान भी हासिल कर लिया है. 

विज्ञापन

एलीट क्लब में शामिल हुए बुमराह

जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड की पारी के 5वें ओवर में अपना पहला ओवर फेंकने आए. पहली ही गेंद पर उन्होंने हैरी ब्रूक को अक्षर पटेल के हाथों कैच कराकर पवेलियन की राह दिखाई. ब्रूक सेमीफाइनल मैच में 6 गेंदों में महज 7 रन ही बना पाए. बुमराह के लिए ये उनके इंटरनेशनल करियर का 500वां विकेट था. अभी तक बुमराह ने इस टूर्नामेंट में 7 मैच खेलते हुए 10 विकेट अपने नाम किए हैं तो वहीं पिछले साल भी वो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे. 8 मार्च को होने वाले फाइनल के मुकाबले में भी हर किसी की नजरें उनके ऊपर रहेंगी. 

विज्ञापन

बुमराह का कमाल इंटरनेशनल करियर

जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया के लिए साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर डेब्यू किया था. इसके बाद से ही उन्होंने अपनी ऐसी छाप छोड़ी कि हर कोई उनकी गेंदबाजी का दीवाना हो गया. उन्होंने अब तक भारत के लिए सभी फॉर्मेट में 234 मुकाबले खेले हैं, जिसमें वो 500 विकेट चटका चुके हैं. 52 टेस्ट मैचों में 234 और 89 वनडे मैचों में 149 विकेट और 94 टी20 मैचों में उनके नाम 117 विकेट दर्ज हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ