चोटिल हुआ स्टार खिलाड़ी, टेस्ट सीरीज से पहले बढ़ी टीम की टेंशन

Ben Stokes Injured: द हंड्रेड में रविवार को खेले गए एक मैच के दौरान इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर को चोट लग गई थी। जिसके चलते खिलाड़ी को मैदान से बाहर जाना पड़ा था। आगामी टेस्ट सीरीज में इस खिलाड़ी के खेलने पर संशय बना हुआ है।

ben stokes

ben stokes

Ben Stokes Injured: इंग्लैंड क्रिकेट टीम को श्रीलंका के साथ टेस्ट सीरीज खेलनी है। उससे पहले इंग्लैंड को एक बड़ा झटका लगता हुआ नजर आ रहा है। क्योंकि द हंड्रेड के दौरान इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को चोट लग गई और उन्हें मैदान से बाहर जाने के लिए मदद की जरूरत पड़ी। ऐसे में अगर स्टोक्स की चोट ज्यादा गंभीर होती है तो इंग्लैंड के लिए ये टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा झटका हो सकता है।

विज्ञापन

स्टोक्स ने बनाए थे महज 2 रन

रविवार को नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के लिए खेलते समय बेन स्टोक्स चोटिल हो गए थे। स्टोक्स को विकेटों के बीच दौड़ने में दिक्कत हो रही थी, इसलिए उन्होंने मैदान से बाहर जाने का फैसला किया। स्टोक्स चार गेंदों पर दो रन बना कर खेल रहे थे, लेकिन फिर वे चोटिल हो गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

उन्हें बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी उन्हें नॉन-स्ट्राइकर छोर से दौड़ने में कठिनाई हो रही थी। उनकी चोट के कारण उनके श्रीलंका के खिलाफ आगामी इंग्लैंड सीरीज में खेलने की संभावना पर संदेह है, जो 21 अगस्त से शुरू होने वाली है।

विज्ञापन

इंग्लैंड टीम के दूसरे खिलाड़ी हैरी ब्रूक ने स्टोक्स की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए स्काईस्पोर्ट्स को बताया कि स्टोक्स की हालत बहुत अच्छी नहीं लग रही है और सोमवार को उनकी चोट की गंभीरता का पता लगाने के लिए स्कैन करवाया जाएगा। बाद में स्टोक्स ने बाकी बचा हुआ मैच डग आउट से देखा। इसके अलावा स्टोक्स को खड़े होने के लिए बैसाखी का सहारा लेते हुए देखा गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ