IPL 2025 RCB vs KKR: आईपीएल 2025 में आज 58वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शाम 7:30 बजे एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इस मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। दूसरी तरफ इस मैच में आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक खास उपलब्धि हासिल करने के बेहद करीब है। फैंस को भी उम्मीद है कि विराट आज केकेआर के खिलाफ 1 चौका लगाते ही खास उपलब्धि को अपने नाम कर लेंगे।
विराट कोहली रचेंगे इतिहास
विराट कोहली आईपीएल 2025 में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं, अभी तक कोहली इस सीजन 7 अर्धशतक लगा चुके हैं। इसके अलावा 505 रन बनाने के साथ कोहली ऑरेंज कैप की लिस्ट में चौथे पायदान पर बने हुए हैं। वहीं आज अगर कोहली कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 1 चौका लगा देते हैं तो वे आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल आईपीएल में विराट 749 चौके लगा चुके हैं।
1 चौका लगाते ही उनके नाम आईपीएल में 750 चौके हो जाएंगे और कोहली आईपीएल में 750 या उससे ज्यादा चौके लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। अभी तक इस सीजन में विराट 44 चौके लगा चुके हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर शिखर धवन का नाम आता है, जिन्होंने आईपीएल इतिहास में 768 चौके लगाए थे शिखर अब क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं।
जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंचेगी आरसीबी
आरसीबी अब प्लेऑफ की दहलीज पर खड़ी है। आरसीबी ने अभी तक 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 8 में जीत और 3 में हार का सामना किया है। फिलहाल 16 अंक के साथ आरसीबी पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर बनी हुई है। अगर आज के मैच में आरसीबी जीत जाती है तो उसके 18 अंक हो जाएंगे और टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेगी। दूसरी तरफ अगर बारिश के चलते मैच रद्द हो जाता है तो फिर दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया जाएगा। मैच रद्द होने के बाद भी आरसीबी प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: धोनी के फैंस के लिए आई बड़ी खबर, रिटायरमेंट पर मिला ताजा अपडेट
संबंधित खबरें
वैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
13 mins agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
1 hr agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
8 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
8 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
8 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
9 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
9 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
9 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines