हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PBKS vs RCB: कब, कहां फ्री में देख सकते हैं क्वालीफायर 1? जानें पूरी डिटेल्स

IPL 2025: पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच आज क्वालीफायर 1 खेला जाएगा। ये मैच मुल्लांपुर में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। इस मैच को आप फ्री में देख सकते हैं।

विज्ञापन
PBKS vs RCB

PBKS vs RCB: आईपीएल 2025 में आज क्वालीफायर 1 खेला जाएगा। क्वालीफायर 1 में पंजाब किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ होगा। ये मुकाबला मुल्लांपुर में खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर दोनों टीमें फाइनल का टिकट पक्का करना चाहेंगी। मैच अपने तय समय पर शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि मैच के लिए टॉस 7 बजे होगा। दोनों ही टीमें आज तक आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई है, लेकिन इस बार उनके पास सुनहरा मौका है। आरसीबी ने आखिरी बार विराट कोहली की कप्तानी में आईपीएल का फाइनल खेला था। जबकि पंजाब किंग्स साल 2014 में फाइनल खेली थी।

कहां-कहां होगा मैच का लाइव प्रसारण?

क्वालीफायर 1 का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के सभी सभी चैनलों पर होगा। स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग भाषाओं में कई चैनल है, इन सब पर अलग-अलग भाषा में ही कमेंट्री देखने को मिलेगी। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर होगी। यदि आपके पास जियो की सिम है और उसमें आपने 299 या उससे ज्यादा का रिचार्ज करा रखा है तो आप फ्री में इस मैच को देख सकते हैं।

मुल्लांपुर में बढ़ाई गई सुरक्षा

क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर मुल्लांपुर में खेला जाएंगा। सभी 4 टीमें वहां पहुंच चुकी है। स्टेडियम की पाकिस्तान सीमा से नजदीकी को देखते हुए इन मैचों के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पंजाब के विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला ने कहा “हमने स्टेडियम और उसके आसपास सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। आज इसकी समीक्षा की जा रही है। हमारे पुलिस बल में 65 गजटेड अधिकारी और 2500 से अधिक जवान तैनात हैं। हम सुनिश्चित करेंगे कि आने वालों को किसी तरह की परेशानी न हो। वहीं, सुरक्षा के उपाय भी बहुत सख्त होंगे।”

विज्ञापन

बता दें, इस महीने के शुरुआत में भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव देखने को मिला था। पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया था और चंडीगढ़ में भी ड्रोन से हमला करने का प्रयास किया था। जिसके चलते आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें:- IPL 2025 की चैंपियन टीम को कितनी मिलेगी प्राइज मनी? रनरअप भी घर ले जाएगी करोड़ों रुपये

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola