IPL 2025

IPL 2025 की चैंपियन टीम को कितनी मिलेगी प्राइज मनी? रनरअप भी घर ले जाएगी करोड़ों रुपये

IPL 2025 Prize Money: आईपीएल 2025 अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। प्लेऑफ के रोमांच का आगाज 29 मई से होने जा रहा है।

IPL 2025 Prize Money: आईपीएल 2025 का रोमांच अपने चरम पर है। 70 रोमांचक मैचों के बाद वो चार टीमें मिल चुकी हैं, जो प्लेऑफ में एक-दूसरे से भिड़ती हुई नजर आएंगी। पहला क्वालिफायर मुकाबला पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। वहीं, एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस का सामना गुजरात टाइटंस के साथ होगा। पहला क्वालिफायर जीतने वाली टीम को डायरेक्ट फाइनल में एंट्री मिलेगी, जबकि एलिमिनेटर मैच को जीतने वाली दूसरे क्वालिफायर में पहुंचेगी। पहले क्वालिफायर में हारने वाली टीम की भिड़ंत दूसरे क्वालिफायर में एलिमिनेटर जीतने वाली टीम से होगी।

विज्ञापन

दूसरे क्वालिफायर को जीतने वाली टीम की एंट्री फाइनल में होगी। आईपीएल 2025 का खिताब जीतने वाली टीम को 20 करोड़ रुपये प्राइज मनी मिलेगी। वहीं, खिताबी मुकाबले में हार का सामना करने वाली टीम को भी 13 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ