IPL 2025 MI vs DC: आईपीएल 2025 में बीती रात मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अहम मुकाबला खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये करो या मरो का मुकाबला था, जिसमें टीम को हारकर प्लेऑफ की रेस से बाहर होना पड़ा। इस मैच में मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने कमाल की पारी खेली और मुंबई को प्लेऑफ तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। शानदार पारी खेलने के लिए सूर्यकुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, तो वहीं सूर्या ने अपने इस प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड को एक खास शख्स को डेडिकेट किया।
सूर्यकुमार ने किसको किया अवॉर्ड डेडिकेट
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार पारी खेलने के लिए सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जिसके बाद उन्होंने अपने इस अवॉर्ड को अपनी पत्नी को डेडिकेट किया। इस दौरान सूर्यकुमार ने कहा अब “13 मैच हो चुके हैं। मेरी पत्नी ने आज मुझे एक प्यारी कहानी सुनाई। उसने कहा कि तुम्हें मैन ऑफ द मैच को छोड़कर सभी पुरस्कार मिल गए हैं। आज का यह पुरस्कार खास है। टीम के दृष्टिकोण से यह पारी महत्वपूर्ण थी, और यह ट्रॉफी भी उसके लिए है। वह ऐसे पलों का इंतजार करती है और हम जाहिर तौर पर इसका जश्न मनाते हैं, इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं।”
सूर्या ने आगे कहा “एक बल्लेबाज का अंत तक बल्लेबाजी करना महत्वपूर्ण था। हम जानते थे कि कहीं न कहीं 15-20 रन का एक ओवर था, इसलिए हमें अंत तक इंतजार करना था। जिस तरह से नमन ने आकर मेरे साथ अपनी ऊर्जा साझा की, वह भी एक महत्वपूर्ण मोड़ था।”
सूर्यकुमार ने खेली थी 73 रन की पारी
इस मैच में एक समय लग रहा था कि मुंबई इंडियंस की टीम 150 रन तक भी मुश्किल से पहुंच पाएगी, लेकिन सूर्यकुमार यादव की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के चलते टीम 180 रन बनाने में कामयाब रही। सूर्या ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों पर नाबाद 73 रन की पारी खेली। जिसमें उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के लगाए थे।
ये भी पढ़ें:- MI vs DC: मुंबई के 3 खिलाड़ियों ने किया दिल्ली को चारों खाने चित, 18 सालों का सपना फिर रह गया अधूरा
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
35 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines