IPL 2025 - 2025-05-21T235152.556
विज्ञापन

MI vs DC: मुंबई के 3 खिलाड़ियों ने किया दिल्ली को चारों खाने चित, 18 सालों का सपना फिर रह गया अधूरा

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मुंबई के 3 खिलाड़ियों ने कमाल कर दिया। इन खिलाड़ियों की वजह से दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा।

IPL 2025: 18 सालों से आईपीएल खिताब जीतने का सपना देख रही दिल्ली कैपिटल्स को एक बार फिर निराश होना पड़ा। 5 बार की विजेता मुंबई इंडियंस ने 21 मई को खेले गए मुकाबले में दिल्ली को 59 रनों से पराजित कर दिया। इस हार के साथ ही दिल्ली प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। मुंबई की ओर से 3 खिलाड़ियों ने कमाल कर दिया। बल्लेबाजी विभाग का मोर्चा सूर्यकुमार यादव ने संभाला। उन्होंने 43 गेंदों में 7 चौके और 4 छक्कों की मदद से 73 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और मिचेल सेंटनर ने झंडा गाड़ा। बुमराह ने 3.2 ओवर में 12 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया, जबकि सेंटनर ने 4 ओवर में किफायती गेंदबाजी करते हुए 11 रन खर्च किए और 3 अहम विकेट निकाले। मुंबई के ये 3 खिलाड़ी दिल्ली पर भारी पड़ गए। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ