IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 का सीजन काफी रोमांचक होने वाला है। इस बार नए सीजन से पहले मेगा ऑक्शन भी देखने को मिलेगा। जिसमें कई फ्रेंचाइजी अपने-अपने खिलाड़ियों को रिलीज और रिटेन करने वाली है। मेगा ऑक्शन के दौरान फैंस को काफी बदलाव देखने को मिलने वाले हैं, कई खिलाड़ियों का आदान-प्रदान भी देखने को मिल सकता है। इसके अलावा आईपीएल 2024 में खराब प्रदर्शन करने वाले कुछ कप्तानों पर भी गाज गिर सकती है। जिसमें तीन कप्तानों के नाम सामने निकलकर आ रहे हैं, जिनको फ्रेंचाइजी बदल सकती है।
1. शिखर धवन
आईपीएल में पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन के लिए पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था। इस सीजन में धवन चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। अभी तक आईपीएल में धवन में 27 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से टीम ने महज 10 मैचों में ही जीत दर्ज की है। ऐसे में आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स शिखर धवन की छुट्टी कर सकती है।
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: क्या बिना बॉलिंग कोच के श्रीलंका जाएगी टीम इंडिया, कब होगा ऐलान?
2. केएल राहुल
पिछले तीन सालों से केएल राहुल आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी कर रहे हैं। साल 2022 और 2023 में उनकी कप्तानी में एलएसजी ने नॉकआउट में जगह बनाई थी, लेकिन आईपीएल 2024 में केएल राहुल के साथ-साथ टीम का प्रदर्शन भी बेहद खराब रहा था। टीम के लिए राहुल का स्ट्राइक रेट सबसे बड़ा सिर दर्द बना हुआ है। ऐसे में इस बार मेगा ऑक्शन में एलएसजी कप्तान बदल सकती है।
3. फाफ डु प्लेसिस
आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी में अच्छा रहा था। खासकर इस सीजन के दूसरे हाफ में जैसे लगातार सभी मैच जीतकर आरसीबी ने प्लेऑफ में जगह बनाई थी वो काफी हैरान कर देने वाला था। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक डु प्लेसिस आगामी सीजन या उससे अगले सीजन के बाद संन्यास ले सकते हैं। ऐसे में आरसीबी को नए कप्तान की तलाश है।
ये भी पढ़ें:- हार्दिक पांड्या को इसलिए नहीं मिली कप्तानी, अजीत अगरकर इस बात से नहीं थे संतुष्ट
ये भी पढ़ें:- नहीं थम रहा टीम इंडिया के सेलेक्शन का विवाद, अब हार्दिक के समर्थन में आए टीम इंडिया के पूर्व कोच
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी से टूटा RCB का सपना
29 mins agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
45 mins agoबचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर 1 नहीं 2 वनडे टीम का हो सकता है सिलेक्शन
3 hrs agoभारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूला पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
11 hrs agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
12 hrs agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
12 hrs ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
13 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
14 hrs agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines