इन 3 कप्तानों पर गिर सकती है गाज, टीम से बाहर करने की तैयारी में फ्रेंचाइजी

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल के नए सीजन से पहले इस बार मेगा ऑक्शन देखने को मिलने वाला है। आईपीएल 2024 में खराब प्रदर्शन करने वाले 3 कप्तानों पर मेगा ऑक्शन में गाज गिर सकती है।

ipl 2025 mega auction

ipl 2025 mega auction

विज्ञापन

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 का सीजन काफी रोमांचक होने वाला है। इस बार नए सीजन से पहले मेगा ऑक्शन भी देखने को मिलेगा। जिसमें कई फ्रेंचाइजी अपने-अपने खिलाड़ियों को रिलीज और रिटेन करने वाली है। मेगा ऑक्शन के दौरान फैंस को काफी बदलाव देखने को मिलने वाले हैं, कई खिलाड़ियों का आदान-प्रदान भी देखने को मिल सकता है। इसके अलावा आईपीएल 2024 में खराब प्रदर्शन करने वाले कुछ कप्तानों पर भी गाज गिर सकती है। जिसमें तीन कप्तानों के नाम सामने निकलकर आ रहे हैं, जिनको फ्रेंचाइजी बदल सकती है।

1. शिखर धवन

आईपीएल में पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन के लिए पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था। इस सीजन में धवन चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। अभी तक आईपीएल में धवन में 27 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से टीम ने महज 10 मैचों में ही जीत दर्ज की है। ऐसे में आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स शिखर धवन की छुट्टी कर सकती है।

विज्ञापन

2. केएल राहुल

पिछले तीन सालों से केएल राहुल आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी कर रहे हैं। साल 2022 और 2023 में उनकी कप्तानी में एलएसजी ने नॉकआउट में जगह बनाई थी, लेकिन आईपीएल 2024 में केएल राहुल के साथ-साथ टीम का प्रदर्शन भी बेहद खराब रहा था। टीम के लिए राहुल का स्ट्राइक रेट सबसे बड़ा सिर दर्द बना हुआ है। ऐसे में इस बार मेगा ऑक्शन में एलएसजी कप्तान बदल सकती है।

विज्ञापन

3. फाफ डु प्लेसिस

आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी में अच्छा रहा था। खासकर इस सीजन के दूसरे हाफ में जैसे लगातार सभी मैच जीतकर आरसीबी ने प्लेऑफ में जगह बनाई थी वो काफी हैरान कर देने वाला था। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक डु प्लेसिस आगामी सीजन या उससे अगले सीजन के बाद संन्यास ले सकते हैं। ऐसे में आरसीबी को नए कप्तान की तलाश है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ