IPL 2025 DC vs RR: राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2025 के 32वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस मैच का नतीजा सुपर के जरिए निकाला गया था। 20-20 ओवर में दोनों टीमें 188-188 रन बना पाई थी, जिससे मैच टाई हो गया था। सुपर ओवर में मिचेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी करके दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाई। वहीं अब बड़ा सवाल ये है कि अगर सुपर ओवर भी टाई हो जाता तो फिर कैसे इस मैच का रिजल्ट निकाला जाता और इसको लेकर क्या कहता है आईपीएल का नियम?
सुपर ओवर टाई होने पर कैसे निकलता रिजल्ट?
आईपीएल 2025 में पहला सुपर ओवर दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच देखने को मिला। जिसमें दिल्ली ने बाजी मारी। आईपीएल के नियमानुसार जब मैच टाई हो जाता है तो अगले 10 मिनट के अंदर सुपर ओवर करवाया जाता है। इसके बाद अगर सुपर ओवर में भी मैच टाई हो जाता है तो फिर दूसरा सुपर ओवर अगली 5 मिनट के अंदर करवाया जाता है।
यदि दूसरा सुपर ओवर भी टाई हो जाता है तो मैच टाई होने के 1 घंटे के बाद तक सुपर ओवर करवाए जा सकते हैं। हालांकि आखिर में अंपायर्स ये तय करेंगे कि आखिरी सुपर ओवर कब होगा। इसके अलावा अगर सुपर ओवर करना संभव नहीं होता है तो मैच को टाई किया जा सकता है।
ऐसा रहा था सुपर ओवर का हाल
मैच टाई होने के बाद रन चेज करने वाली टीम सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करती है। जिसके चलते इस मैच में राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी करते हुए देखा गया था। सुपर ओवर में राजस्थान की टीम 11 रन ही बना पाई थी। सुपर ओवर में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से मिचेल स्टार्क ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया था। इसके बाद केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स ने 4 गेंदों पर ही दिल्ली को सुपर ओवर में जीत दिला दी थी।
ये भी पढ़ें:- PSL 2025: राजस्थान रॉयल्स के पूर्व खिलाड़ी ने बल्ले और गेंद से मचाया ‘कोहराम’, रिजवान की टीम पर अकेले पड़ा भारी
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए एक साथ 4 स्क्वॉड का होगा ऐलान, टीम इंडिया सिलेक्शन म
33 mins agoन्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने BCCI से की बड़ी मांग
55 mins agoहांगकांग सिक्सेस के लिए टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार को मिली कप्तानी
1 hr agoफ्री में कैसे देखें IND vs WI पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 hr agoस्लो ओवर-रेट पर ICC की सख्त कार्रवाई, भारत-विंडीज दोनों पर लगा जुर्माना
2 hrs agoभारत-विंंडीज के बीच पहला T20 मैच कब होगा? नोट करें सभी 5 मुकाबलो का शेड्यूल
2 hrs agoटीम इंडिया के लिए खुशखबरी, प्रसिद्ध को मिलेगा न्यूजीलैंड दौरे पर मौका
3 hrs agoभारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज के स्क्वाड में हुआ बदलाव
4 hrs agoवनडे के बाद अब टी20 की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों के पास रणजी ट्रॉफी के जरिए टीम इंडिया में वापसी का मौका!
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines