CSK vs RCB: आरसीबी की Playing 11 में हो सकता है बड़ा बदलाव, मैच विनर की होगी एंट्री?

IPL 2025 CSK vs RCB: आरसीबी का दूसरा मैच 28 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ होगा। इस मैच में आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

IPL 2025 RCB

IPL 2025 RCB

विज्ञापन

IPL 2025 CSK vs RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स की सीजन-18 में शानदार शुरुआत हुई है। दोनों टीमें अपना-अपना पहला मैच जीत चुकी है। अब 28 मार्च शाम 7:30 बजे चेपॉक में आरसीबी और सीएसके के बीच जोरदार भिड़ंत देखने को मिलेगी। भले ही आरसीबी केकेआर के खिलाफ अपना पहला मैच जीत गई हो लेकिन अब दूसरे मैच की प्लेइंग इलेवन में आरसीबी एक बदलाव कर सकती है।

इस खिलाड़ी का कट सकता है पत्ता

आईपीएल 2025 का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और आरसीबी के बीच ईडन गार्डन्स में खेला गया था। इस मैच में आरसीबी ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी। इस मैच में रसिख सलाम को मौका दिया गया था और उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 35 रन खर्च कर दिए थे, जबकि उनको एक विकेट भी मिला था। रसिख सलाम ने पहले ही मैच 11.70 की इकॉनमी से रन खर्च किए थे, ऐसे में अब दूसरे मैच की प्लेइंग इलेवन से इस गेंदबाज का पत्ता कट सकता है।

विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार की हो सकती एंट्री

केकेआर के खिलाफ आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को मौका नहीं मिला था, जिसके बाद फैंस ने भुवी को न खिलाने पर काफी सवाल भी उठाए थे। भुवी ने अभी तक आईपीएल में 176 मैच खेलकर 181 विकेट चटकाए हैं। पहली बार भुवी आईपीएल में आरसीबी टीम का हिस्सा बने हैं, ऐसे में अब उम्मीद लगाई जा रही है कि दूसरे मैच में भुवनेश्वर कुमार को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन

CSK के खिलाफ RCB की संभावित प्लेइंग इलेवन

फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड और यश दयाल।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ