IPL 2025: CSK और MI में कौन ज्यादा मजबूत, किसके सिर सजेगा खिताब? सामने आया पूर्व दिग्गज का बयान

IPL 2025 CSK vs MI: सीजन-18 में मुंबई इंडियंस और सीएसके के बीच मैच 23 मार्च को खेला जाएगा। इन दोनों टीमों को लेकर पूर्व दिग्गज ने बताया कि कौनसी टीम इस बार ज्यादा मजबूत दिखाई दे रही है?

IPL 2025 CSK vs MI

IPL 2025 CSK vs MI

विज्ञापन

IPL 2025 CSK vs MI: आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। वहीं, आईपीएल की 2 सबसे सफल टीमें चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला 23 मार्च को खेला जाएगा। इन दोनों टीमों को लेकर अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने बताया है कि इस बार कौनसी टीम ज्यादा मजबूत दिखाई दे रही है और इनमें से कौनसी टीम इस बार अपना छठा खिताब जीत सकती है?

CSK और MI में कौन ज्यादा मजबूत?

कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ आईपीएल 2012 का खिताब जीतने वाले ब्रेट ली ने मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कहा “पिछले 4 से 5 सालों में मुंबई इंडियंस के साथ आम तौर पर यही होता आया है कि वे अपने पहले चार से पांच मैच हार जाते हैं। अब मुंबई इंडियंस को इसमें बदलाव करने की जरूरत है। अगर वे अच्छी शुरुआत करते हैं और अपने पहले छह मैचों में से कुछ जीतते हैं, तो वे लय हासिल कर लेंगे और प्लेऑफ के लिए मजबूत स्थिति में होंगे। अगर मुंबई इंडियंस ऐसा करती है, तो वे अपना छठा खिताब जीत सकते हैं। ”

विज्ञापन

आगे ब्रेट ली ने बताया “चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह फिर से उठने का समय है। उन्होंने कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों को खो दिया है और जब नई प्रतिभाएं, नए खिलाड़ी सामने आएंगे, तो उनके लिए निरंतरता महत्वपूर्ण होगी। दूसरी ओर मुंबई इंडियंस सीएसके से ज्यादा मजबूत नजर आती है।”

विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल टीमें हैं। इन दोनों टीमों के नाम 5-5 बार आईपीएल का खिताब है। मुंबई ने अपनी पांचों ट्रॉफी रोहित शर्मा की और चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी पांचों ट्रॉफी एमएस धोनी की कप्तानी में जीती है। हालांकि, अब ये दोनों ही दिग्गज खिलाड़ी कप्तान नहीं है। जहां एक तरफ मुंबई की कमान हार्दिक पांड्या और सीएसके की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ