हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, फ्री में मिलेगी ये बड़ी सुविधा

IPL 2025: सीजन-18 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। फैंस को अब चेन्नई में सीएसके के मैच के दौरान एक खास सुविधा का फ्री में लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
IPL 2025 CSK

IPL 2025: आईपीएल 2025 सीजन-18 का आगाज 22 मार्च को होने जा रहा है। पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच जंग होगी। वहीं, अब सीजन-18 की शुरुआत से पहले फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। फैंस को ये खास तोहफा चेन्नई सुपर किंग्स ने दिया है।

CSK ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 के दौरान अपने घरेलू मैचों में फैंस की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए एक विशेष योजना बनाई है। सीएसके ने चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड और मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत फैंस को मेट्रो और बस में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: पहले ही मैच में टकराएंगी दो धांसू टीमें, ऐसी हो सकती है RCB-KKR की प्लेइंग XI

विज्ञापन

फ्री में कैसे मिलेगी बस और मेट्रो की सुविधा?

जिन फैंस के पास मैच का टिकट होगा, वे बिना किसी अतिरिक्त कीमत के मेट्रो में जा सकेंगे। जिन टिकटों पर बारकोड होगा वे मेट्रों टिकट की तरह काम करेंगे। जिससे किसी भी फैन को लाइन में लगने की जरुरत नहीं होगी। इसके अलावा मेट्रो की सेवाएं 90 मिनट बढ़ा दी जाएगी।

चेन्नई में इस दिन खेला जाएगा पहला मैच

चेन्नई सुपर किंग्स अपना पहला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेपॉक में खेलेगी। मैच के लिए ज्यादा से ज्यादा फैंस जुटाने के लिए सीएसके ने ये पहल शुरू की है। पिछली बार भी चेन्नई के मैच के दौरान फैंस भारी मात्रा में पहुंचे थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: CSK में नंबर तीन पर खेलने के लिए इन दो खिलाड़ियों के बीच जंग, कौन मारेगा बाजी

 

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola