IPL 2025: CSK में नंबर तीन पर खेलने के लिए इन दो खिलाड़ियों के बीच जंग, कौन मारेगा बाजी

IPL 2025: रुतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स इस बार छठे खिताब के लिए तैयार है। इस बार टीम काफी संतुलित दिख रही है। हालांकि टीम के सामने एक टेंशन भी है।

Chennai Super Kings

Chennai Super Kings

IPL 2025: रुतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में आईपीएल 2025 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने कमर कस ली है। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस साल भी टीम को अपना अनुभव बांटते नजर आएंगे। सीएसके इस साल पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस मैच में उतरने से पहले टीम के सामने एक परेशानी खड़ी हो गई है। टीम की ओपनिंग की जिम्मेदारी कप्तान रुतुराज और डेवोन कॉनवे के हाथों में होगी, जबकि नंबर तीन पर खेलने के लिए रचिन रवींद्र और आईपीएल का अच्छा अनुभव रखने वाले राहुल त्रिपाठी हैं।

विज्ञापन

नंबर तीन पर बैटिंग के लिए इन दोनों बल्लेबाजों के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना है, और इनमें से केवल एक के ही प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने की संभावना है। पिछले साल कॉनवे के ना होने पर रचिन को ओपनिंग में प्रमोट किया गया था। अब जबकि कॉनवे चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं, तो ऐसे में संभावना है कि वो गायकवाड़ के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में दिख सकते हैं। इसका मतलब यह होगा कि रवींद्र को तीसरे नंबर पर खेलने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

विज्ञापन

रचिन ने 22 की औसत से बनाए हैं रन

रचिन का 2024 में आईपीएल डेब्यू सीजन कुछ खास नहीं रहा था, जहां उन्होंने 10 मैचों में 222 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ एक फिफ्टी निकली। पांच बार की चैम्पियन चेन्नई की टीम ने पिछले साल मेगा ऑक्शन में अनुभवी अजिंक्य रहाणे को रिटेन नहीं किया। टीम ने उनकी जगह राहुल को चुना है।

विज्ञापन

दमदार हैं राहुल के आंकड़े

सीएसके ने राहुल को 3.4 करोड़ रुपये में खरीदा है। त्रिपाठी सीएसके के लिए नंबर तीन पर कमाल कर सकते हैं और इस बात की गवाही उनके आंकड़े देते हैं। उन्होंने इस लीग के 95 मैचों में 26.94 की औसत से 2236 रन बनाए हैं और अकसर पारी की शुरुआत करते रहे हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 12 फिफ्टी निकली हैं, जहां 93 रन उनका हाई-स्कोर रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ