IPL 2025: मेगा ऑक्शन में रहा अनसोल्ड, अब बल्ले से गदर मचा रहा ये खिलाड़ी

IPL 2025: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में कई शानदार खिलाड़ी अनसोल्ड रहे। जिनमें से कुछ खिलाड़ी अब शानदार प्रदर्शन भी कर रहे हैं। वहीं अब 2 करोड़ की बेस प्राइस वाला खिलाड़ी अनसोल्ड रहने के बाद बल्ले से गदर काट रहा है।

IPL 2025 Mega Auction

IPL 2025 Mega Auction

विज्ञापन

IPL 2025: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में इस बार कई खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बरसात हुई। जिसमें ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए। पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा है। वहीं कुछ खिलाड़ी इस बार अनसोल्ड रह गए। वहीं अनसोल्ड रहने के बाद अब ये खिलाड़ी कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं, जिनमें से एक हैं इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बेन डकेट। जिनका बल्ला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में जमकर आग उगल रहा है।

बेन डकेट रहे अनसोल्ड

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में इस बार बेन डकेट का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था, लेकिन इस खिलाड़ी को मेगा ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला है। वहीं अनसोल्ड रहने के बाद अब बेन डकेट का बल्ला जमकर आग उगल रहा है। इन दिनों बेन डकेट न्यूजीलैंड के साथ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड टीम का हिस्सा हैं। दूसरे मैच में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। दूसरे मैच में डकेट ने 112 गेंदों पर 92 रन की पारी खेली। जिसमें 6 चौके एक छक्का शामिल था। हालांकि वे इस मैच में शतक से चूक गए।

विज्ञापन

इन टीमों को मिल सकता था फायदा

बेन डकेट एक शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। ऐसे में आरसीबी से लेकर मुंबई इंडियंस जैसी टीमों को इस खिलाड़ी के होने से फायदा मिल सकता था। क्योंकि मेगा ऑक्शन में इन दोनों ही फ्रेंचाइजियों को विकेटकीपर बल्लेबाज की जरूरत थी।

विज्ञापन

बात अगर बेन डकेट के क्रिकेट करियर की करें तो उन्होंने अभी तक 31 टेस्ट, 16 वनडे और 12 टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में अभी तक इस खिलाड़ी ने 2255 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक शामिल हैं। इसके अलावा वनडे में 700 और टी20 315 रन बनाए हैं। हालांकि इस खिलाड़ी ने अभी तक आईपीएल में एक भी सीजन नहीं खेला है। अब बेन डकेट को आईपीएल में खेलने के लिए इंतजार करना पडे़गा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ