IND vs AUS: न कोहली, न पंत...ऑस्ट्रेलिया में छाया ये युवा भारतीय; सचिन-सहवाग का तोड़ा रिकॉर्ड

India vs Australia Test Series: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दो मैच खेले जा चुके हैं। इन दो मैचों में न विराट कोहली और न ही ऋषभ पंत बल्कि युवा भारतीय खिलाड़ी छाया रहा। इसके साथ इस खिलाड़ी ने सचिन और सहवाग के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।

IND vs AUS

IND vs AUS

India vs Australia Test Series: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का रोमांच अब बढ़ता जा रहा है। पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर आ गई हैं। जहां पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई थी, तो वहीं दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की। अभी तक दो मैचों में एक भारतीय युवा खिलाड़ी ने सभी का दिल जीता है। दोनों मैचों में इस खिलाड़ी ने कमाल का प्रदर्शन किया है। ऑस्ट्रेलिया में इस युवा खिलाड़ी ने अब पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में छाए नीतीश रेड्डी

नीतीश कुमार रेड्डी को पहली बार टेस्ट टीम में चुना गया और उनको सीधे ऑस्ट्रेलिया में खेलने का मौका मिला। जिसको अभी तक इस युवा खिलाड़ी ने अच्छे से भुनाया भी है। 21 वर्षीय नीतीश कुमार रेड्डी ने अभी तक अपनी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया है। दो मैचों की चार पारियों में नीतीश 163 रन बना चुके हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सचिन-सहवाग का तोड़ा रिकॉर्ड

अभी तक नीतीश रेड्डी ने 163 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 7 छक्के निकले हैं। पहले मैच में 3 और दूसरे मैच में नीतीश ने 4 छक्के लगाए थे। इसके साथ ही इस युवा खिलाड़ी ने सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग जैसे महान बल्लेबाजों को पछाड़ दिया है। नीतीश अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले वीरेंद्र सहवाग ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में 6 छक्के लगाए थे, जबकि सचिन तेंदुलकर ने 5 छक्के लगाए थे।

विज्ञापन

दूसरे मैच में खेली थी अच्छी पारी

एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में नीतीश ने 42 रन बनाए थे। जिसमें 3 छक्के और 3 चौके शामिल थे। इसके अलावा दूसरी पारी में भी उनके बल्ले से 42 ही रन निकले थे, जिसमें 6 चौके और एक छक्का शामिल था। हालांकि टीम इंडिया इस मैच को 10 विकेट से हार गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ