---विज्ञापन---

IPL 2025: न केएल राहुल, न फाफ डु प्लेसिस, ये खिलाड़ी हो सकता है दिल्ली कैपिटल्स का नया कप्तान

IPL 2025 Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 में नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरेगी। अब नए कप्तान की रेस में केएल राहुल और फाफ डु प्लेसिस से दूसरे खिलाड़ी का नाम चल रहा है।

---विज्ञापन---

IPL 2025 Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले टीम के कप्तान ऋषभ पंत को रिलीज कर दिया था। हालांकि मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स फिर से पंत को खरीदना चाहती थी लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स की सबसे महंगी बोली ने ऐसा होने नहीं दिया। पंत को लखनऊ ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा, जो आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी बोली है। अब नए सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स को दूसरे कप्तानी की जरुरत है।

मेगा ऑक्शन में खरीदें राहुल और फाफ

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने फाफ डु प्लेसिस और केएल राहुल को खरीदा है। इन दोनों खिलाड़ियों को ही आईपीएल में कप्तानी का अच्छा अनुभव है। जहां एक तरफ केएल राहुल ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी की थी तो वहीं फाफ डु प्लेसिस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी करते हुए देखा गया था। वहीं केएल राहुल को दिल्ली कैपिटल्स के नए कप्तान का दावेदार भी माना जा रहा है, लेकिन अब दिल्ली कैपिटल्स का पुराना खिलाड़ी कप्तानी की रेस में सबसे आगे दिख रहा है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- ड्रेसिंग रूम की बात लीक मामले पर भड़का पूर्व दिग्गज, गौतम गंभीर को दी ये सलाह

अक्षर पटेल हो सकते हैं नए कप्तान

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल को 16.50 करोड़ रुपये में रिटेन कर लिया था। इससे पहले रेगुलर कप्तान की गैरमौजूदगी में अक्षर को दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए देखा गया था। वहीं न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक “अक्षर पटेल को दिल्ली कैपिटल्स का नया कप्तान बनाया जा सकता है। फ्रेंचाइजी केएल राहुल को फिलहाल कप्तानी सौंपने के मूड़ नें नहीं दिख रही है।”

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

वहीं दूसरी तरफ 22 जनवरी से भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस टी20 सीरीज के लिए अक्षर पटेल को टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया है। यहां से भी फैंस अंदाजा लगा रहे है कि अब अक्षर आईपीएल 2025 में भी दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: नए सीजन से पहले राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका, धाकड़ गेंदबाज हुआ चोटिल

---विज्ञापन---

First published on: Jan 17, 2025 10:29 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola