IPL 2025: नए सीजन से पहले राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका, धाकड़ गेंदबाज हुआ चोटिल

IPL 2025: आईपीएल 2025 से पहले राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। टीम का एक धाकड़ गेंदबाज चोटिल होने के चलते 2 से 3 महीने तक क्रिकेट मैदान से दूर रह सकता है।

Rajasthan Royals

Rajasthan Royals

IPL 2025: आईपीएल 2025 का आगाज 21 मार्च से होने जा रहा है। जिसको लेकर अब कुछ टीमें तैयारियों में जुट गई हैं, बाकि टीमें विजय हजारे ट्रॉफी के बाद प्रैक्टिस करते हुए दिखाई देंगी। इस बार कई टीमें नए कप्तानों के साथ मैदान पर उतरने वाली हैं। वहीं नए सीजन से पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम को बड़ा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल राजस्थान ने इस बार मेगा ऑक्शन में एक धाकड़ गेंदबाज को 6.50 करोड़ रुपये में खरीदा था, वो चोटिल हो गया है।

विज्ञापन

तुषार देशपांडे की चोट ने बढ़ाई टेंशन

तुषार देशपांडे पिछले कुछ सीजन से चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए आ रहे थे, लेकिन इस बार सीएसके ने इस गेंदबाज को रिलीज कर दिया था। जिसके बाद मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने तुषार पर भरोसा जताते हुए उनको 6.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। दरअसल पिछले साल तुषार देशपांडे ने टखने की सर्जरी कराई थी, लेकिन उनकी चोट फिर से उभर गई है। जिसके बाद अब उनको लगभग 2 से 3 महीने तक क्रिकेट मैदान से दूर रहना पड़ सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इस प्रक्रिया में शामिल एक डॉक्टर ने नाम न बताने की शर्त पर पीटीआई को बताया कि “दुषार देशपांडे की चोट फिर से उभर आई है। जिसके कारण उन्हें अगले दो से तीन महीने तक खेल से दूर रहना पड़ सकता है।” आईपीएल 2025 शुरु होने से पहले क्या तुषार देशपांडे फिट हो पाएंगे ये देखने वाली बात होगी? वहीं रणजी ट्रॉफी 2024-25 का दूसरा चरण 23 जनवरी से शुरू होने वाला है, इसमें भी तुषार का खेलना मुश्किल माना जा रहा है।

विज्ञापन

तुषार देशपांडे टीम इंडिया के लिए टी20 क्रिकेट में अपना डेब्यू कर चुके हैं। पिछले साल जुलाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। इस सीरीज में तुषार ने 2 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट भी चटकाए थे। वहीं अभी तक आईपीएल में तुषार ने 36 मुकाबले खेले हैं, जिसमें गेंदबाजी करते हुए इस गेंदबाज ने 42 विकेट चटकाए हैं। आईपीएल 2023 उनके लिए काफी अच्छा रहा था इस सीजन तुषार ने सीएसके के लिए गेंदबाजी करते हुए 21 विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ