IPL 2025: आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स बेहद खराब दौर से गुजर रही है। टीम ने अभी तक 5 मैच खेले हैं और उनको महज एक ही मैच में जीत मिल पाई है। पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके को 18 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में सीएसके के पूर्व प्लेयर अंबाती रायडू कमेंट्री करते हुए देखा गया था। कमेंट्री के दौरान धोनी की जमकर तारीफ करने के लेकर रायडू को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा ट्रोल भी किया गया, जिसका अब रायडू ने ट्रोलर्स को करारा जवाब भी दिया है।
रायडू ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
अंबाती रायडू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा “मैं थाला का प्रशंसक था, मैं थाला का प्रशंसक हूं और मैं हमेशा थाला का प्रशंसक रहूंगा। कोई कुछ भी सोचे या करे, इससे एक प्रतिशत भी फर्क नहीं पड़ेगा। इसलिए कृपया पेड पीआर पर पैसा खर्च करना बंद करें और उसे दान में दें। इससे बहुत से वंचित लोगों को लाभ मिल सकता है।”
नवजोत सिद्धू से हुई थी तीखी नोकझोंक
पंजाब किंग्स और सीएसके के बीच खेले गए मैच के दौरान अंबाती रायडू और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच थोड़ी नोकझोंक भी देखने को मिली थी। दरअसल इस मैच के दौरान जब धोनी बल्लेबाजी के दौरान मैदान पर एंट्री ले रहे थे तब रायडू ने कहा था कि “धोनी बल्ले से नहीं, तलवार लेकर मैदान में उतरेंगे। आज रात तलवार चलेगी और धोनी की तलवार चलेगी।” इस पर बोलते हुए नवजोत सिद्धू ने कहा कि “आप ऐसा कह रहे हैं जैसे वह क्रिकेट खेलने नहीं बल्कि युद्ध लड़ने आ रहे हैं।”
इसका एक वीडियो क्लिप भी सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर शेयर किया था। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था कि “धोनी क्रिकेट खेलने आए हैं गुरु? युद्ध लड़ने नहीं?
ये भी पढ़ें:- RCB vs DC: 3 खिलाड़ियों पर ज्यादा निर्भर रहना, दिल्ली कैपिटल्स को पड़ सकता है भारी
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
5 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
5 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
6 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
7 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
8 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
9 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines