Live Updates
SRH vs MI Live Updates: हैदराबाद ने जीता मैच
सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 31 रन से हरा दिया है। 278 रनों का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 5 विकेट खोकर 246 रन बना पाई। मुंबई की तरफ से तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 64 रनों की पारी खेली।
SRH vs MI Live Updates: मुुंबई को लगा पांचवां झटका
मुंबई इंडियंस की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। हार्दिक पांड्या 24 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई का स्कोर 224/5
SRH vs MI Live Updates: तिलक वर्मा आउट
मुंबई इंडियंस का चौथा विकेट गिर चुका है। तिलक वर्मा 64 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मुंबई का स्कोर 182/4
SRH vs MI Live Updates: नमन धीर आउट
मुंबई इंडियंस का तीसरा विकेट गिर चुका है। नमन धीर 30 रन बनाकर आउट हो गए हैं। जयदेव उनादकट ने हैदराबाद को ये सफलता दिलाई है। मुंबई का स्कोर 150/3
SRH vs MI Live Updates: तिलक वर्मा की शानदार पारी
तिलक वर्मा ने मुंबई इंडियंस की तरफ से मोर्चा संभाल लिया है। 10 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 145/2, तिलक वर्मा ने 24 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है।
https://twitter.com/IPL/status/1773029639700557931
SRH vs MI Live Updates: मुंबई को लगा दूसरा झटका
रोहित शर्मा के रूप में मुंबई इंडियंस को दूसरा बड़ा झटका लगा है। रोहित शर्मा 26 रन बनाकर आउट हुए हैं। पैट कमिंस ने हैदराबाद को ये सफलता दिलाई। मुंबई का स्कोर 66/2
SRH vs MI Live Updates: ईशान किशन आउट
मुंबई इंडियंस का पहला विकेट गिर चुका है। ईशान किशन 34 रन बनाकर आउट हो गए है। मुंबई का स्कोर 56/1
SRH vs MI Live Updates: मुंबई की तेज शुरुआत
हैदराबाद के बाद अब मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने भी अपनी टीम को तेज शुरुआत दिलाई है।
SRH vs MI Live Updates: हैदराबाद ने बनाए 277 रन
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है। हैदराबाद ने 20 ओवर में महज 3 विकेट खोकर 277 रन बनाए हैं। हैदराबाद की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए तीन खिलाड़ियों ने अर्धशतक जड़े। हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 34 गेंदों पर 80 रनों की पारी खेली। इसके अलावा अभिषेक 63 और हेड ने 62 रनों की पारी खेली। अब मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 278 रन बनाने है।
SRH vs MI Live Updates: क्लासेन ने जड़ा अर्धशतक
सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से इस मैच में हेनरिक क्लासेन अर्धशतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज है। क्लासेन ने महज 23 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया है। हैदराबाद का स्कोर 243/3
SRH vs MI Live Updates: हैदराबाद को लगा तीसरा झटका
सनराइजर्स हैदराबाद को तीसरा झटका लग चुका है। अभिषेक शर्मा 23 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेलकर आउट हुए हैं। पीयूष चावला ने मुंबई को ये सफलता दिलाई है। हैदराबाद का स्कोर 160/3
SRH vs MI Live Updates: अभिषेक शर्मा ने जड़ा अर्धशतक
सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा ने महज 16 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। मुंबई के गेंदबाजों की जमकर की कुटाई। 140 के पार हैदराबाद का स्कोर।
https://twitter.com/IPL/status/1773001305415426478
SRH vs MI Live Updates: हैदराबाद को लगा दूसरा झटका
सनराइजर्स हैदराबाद को ट्रेविस हेड के रूप में दूसरा बड़ा झटका लगा है। गेराल्ड कोएत्जे ने मुंबई को दूसरी सफलता दिलाई है। हेड 62 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं। हैदराबाद का स्कोर 113/2
SRH vs MI Live Updates: 7 ओवर में SRH का स्कोर 100 के पार
सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की है। 7 ओवर के बाद ही हैदराबाद का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है।
https://twitter.com/IPL/status/1772997511193547088
SRH vs MI Live Updates: ट्रेविस हेंड ने जड़ा अर्धशतक
ट्रेविस हेड आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अपना पहला मैच खेल रहे हैं। अपने पहले ही मैच में हेड ने महज 18 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। हैदराबाद का स्कोर 81/1
https://twitter.com/IPL/status/1772995963243639235
SRH vs MI Live Updates: हैदराबाद को लगा पहला झटका
सनराइजर्स हैदराबाद का पहला विकेट गिर चुका है। मयंक अग्रवाल 11 रन बनाकर आउट हुए हैं। हार्दिक पांड्या ने मुंबई को पहली सफलता दिलाई है। मुंबई का स्कोर 45/1
SRH vs MI Live Updates: हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू
सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। टीम की सलामी जोड़ी मयंक अग्रवाल और ट्रेविस हेड क्रीज पर मौजूद।
SRH vs MI Live Updates: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन
इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, शम्स मुलानी, पीयूष चावला, जसप्रित बुमरा, क्वेना मफाका।
SRH vs MI Live Updates: सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग
ट्रेविस हेड, मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट।
SRH vs MI Live Updates: मुंबई ने जीता टॉस
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सनराइजर्स हैदराबाद अब पहले बल्लेबाजी करने वाली है।
https://twitter.com/IPL/status/1772980889120641145
SRH vs MI Live Updates: रोहित शर्मा को मिला खास गिफ्ट
रोहित शर्मा आज मुंबई इंडियंस के लिए अपना 200वां आईपीएल मैच खेल रहे हैं। वहीं मैच से पहले इस खास मौके पर पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने रोहित को एक खास टी-शर्ट गिफ्ट की है।
https://twitter.com/IPL/status/1772977629705957431
SRH vs MI Live Updates: थोड़ी देर में होगा टॉस
मैच को लेकर थोड़ी देर में टॉस होने वाला है। दोनों टीमों के लिए ये मैच काफी अहम है। क्योंकि दोनों टीमों ने अपना पहला मैच हारा है।
SRH vs MI Live Updates: क्या फॉर्म में लौटेंगे हार्दिक?
हार्दिक पांड्या ने चोट के बाद सीधे आईपीएल में वापसी की है। लेकिन पहला मैच हार्दिक के लिए कुछ खास नहीं रहा। जिसके बाद अब फैंस को हार्दिक के फॉर्म में लौटने का इंतजार है।
SRH vs MI Live Updates: रोहित शर्मा के खास ये मैच
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के लिए आज का मैच बेहद खास होने वाला है। रोहित शर्मा आज मुंबई के लिए अपना 200वां आईपीएल मैच खेलने वाले हैं।
ये भी पढ़ें:- SRH vs MI: रोहित शर्मा मैदान पर उतरते ही लगाएंगे ‘डबल सेंचुरी’, रच देंगे इतिहास
SRH vs MI Live Updates: किस टीम का खुलेगा जीत का खाता
मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2024 में अपनी पहली जीत की तलाश में है। आज एक टीम का जीत का खाता खुल जाएगा।
SRH vs MI Live Updates: सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 31 रनों से हरा दिया है। 277 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 246 रन ही बना सकी। मुंबई की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 64 रनों की पारी खेली। इसके अलावा टिन डेविड ने 42 रनों की पारी खेली। मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जो गलत साबित हुआ। इस टूर्नामेंट में मुंबई की ये लगातार दूसरी हार है। तो वहीं हैदराबाद की पहली जीत।
नीचे पढ़ें पल-पल की अपडेट्स..
संबंधित खबरें
क्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
17 mins agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
1 hr agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
1 hr agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
2 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
2 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines